दुर्ग । भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग अनुसूचित जाति मोर्चा ने पंजाब में हुए घटना को लेकर दिया ज्ञापन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक एवं पंजाब के कांग्रेस सरकार द्वारा मोदी की सुरक्षा में प्रायोजित खिड़वाड़ करने के विरोध में आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरण सिंघ चन्नी के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जनजाति के द्वारा दुर्ग सिटी कोतवाली थाना में FIR दर्ज कराया गया। एवं मोनो नाइट चर्च के सामने मौन धरना किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, अनुसूचित जनजाति प्रदेश मंत्री संतोष मार्कण्डेय, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सन्तोष तिवारी, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा सन्तोष कोसरे आदि उपस्थित थे।






