भाजयुमो निकालेगी रथ यात्रा बनाएगी 5 लाख सदस्य :- अमित मिश्रा

शेयर करें

भिलाई ।। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आव्हान एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी के निर्देश पर भिलाई जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान रथ यात्रा को लेकर आज बैठक आयोजित कर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया ।

जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि यह सदस्यता अभियान की रथयात्रा का आगमन जिला भिलाई में 7 अक्टूबर को सुबह से हो रहा है, रथ यात्रा के आरंभ में जिले के वरिष्ठ नेताओं द्वारा हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा ।

जो 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न स्थानों कॉलेज, कोचिंग क्लासेस, खेल मैदान, वार्डो में , मॉल बाजारों में एवं भिलाई जिला के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा भ्रमण करेगी संगठन महापर्व-सदस्यता अभियान के निमित्त प्रथम चरण में लगभग 2.50 लाख सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त करने के बाद भाजयुमो द्वितीय चरण में रथ यात्रा मित्रता अभियान को गति प्रदान करेगा। पूरे प्रदेश में 20 रथों के माध्यम से लगभग 5 लाख और नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

श्री मिश्रा ने रथयात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 07 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक भिलाईनगर, वैशालीनगर, दुर्ग ग्रामीण, अहिवारा तक युवा मोर्चा रथयात्रा के माध्यम से नए सदस्य बनाएगा।। सभी प्रकार के युवा प्रोफेशनल, डॉक्टर, दुकानदार व सभी प्रकार के समाज के भी युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा!

मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, जिला महामंत्री रितेश ठाकुर, जिला मंत्री हर्षल यादव, जिला प्रचार प्रसार मंत्री अभिषेक पांडेय, जिला कन्या शक्ति संयोजिका अर्पणा मुखर्जी, कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष विनय सेन, सुपेला मंडल अध्यक्ष मनीष पिपरोल, खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष प्रशांत, चरोदा मंडल अध्यक्ष समीर अग्रवाल, पश्चिम मंडल अध्यक्ष रोहित तिवारी, मंडल महामंत्री प्रवीण राजपूत, सुजीत यादव, अनिल नायक, विनय मानिकपुरी, मनीष चौधरी, रोशन सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे यह जनकारी जयंत शर्मा ने दी।

  • Related Posts

    एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत रायपुर, 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के एक…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर, 15 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपने गठन के बाद से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय गरिमा और अनुशासन की ऐसी उत्कृष्ट परंपराएं विकसित की हैं, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *