राजस्थान में भजनलाल शर्मा होंगे नए मुख्यमंत्री संघ के करीबी माने जाते हैं श्री शर्मा

शेयर करें

दिल्ली // मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ की तरह बीजेपी ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को लेकर भी चौंकाया है. भाजपा ने भजनलाल शर्मा को नए सीएम के लिए चुना है मंगलवार को विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा. भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं. बीजेपी ने मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी दो डिप्टी सीएम बनाए हैं. दीया कुमारी सिंह और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. जबकि वासुदेव देवनानी को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है. दीया कुमारी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से जीती हैं. जबकि प्रेमचंद बैरवा जयपुर जिले की दूदू सीट से विधायक बने हैं l

भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रखा। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की मौजूदगी में नव निर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया। विधायकं दल का नेता चुने जाने के बाद भजनलाल ने पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के साथ वरिष्ठ नेताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। इसके बाद वह राज्यपाल के पास गए और सरकार बनाने का दावा पेश किया l

कहां से विधायक चुने गए हैं भजनलाल शर्मा

भजन लाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं. मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं. शर्मा, प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं. बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया. मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था. सांगानेर सीट भाजपा का गढ़ कही जाती है. भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी

संघ के करीबी माने जाते हैं भजनलाल शर्मा

बता दें कि भजनलाल शर्मा संघ के काफी करीबी माने जाते हैं। साथ ही पार्टी में भी उनकी अच्छी पकड़ हैं। भजनलाल शर्मा सामान्य वर्ग से आते हैं। भजनलाल शर्मा राजस्थान में पार्टी के महामंत्री के तौर पर काम कर रहे थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply