भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की

शेयर करें

रायपुर // राजिम कुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर मंदिर पहुंचकर धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आदिम जाति विकास एवं अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।  

अतिथिगणों ने आरती घाट पहुंचकर महानदी की महाआरती की। उल्लेखनीय है कि इस बार राजिम कुंभ कल्प में जबलपुर से आयी साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ ग्यारह पंडितो ने मंत्रोच्चारण कर महानदी की महाआरती की। महाआरती में शिव स्त्रोत के बाद सामूहिक महाआरती की गई। 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगणों के आरती के बाद जय-जय श्री राम के जयकारे से आरती घाट गूंज उठा। नदी स्थल अस्थाई रूप से स्थापित माता कौशल्या की प्रतिमा का पूजन किया। इस मौके पर धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राजिम के इस पवित्र धरती पर राजिम कुंभ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ मेला के बाद भी यहां प्रतिदिन स्थानीय पंडितों द्वारा महानदी की आरती की जाएगी, जो नदी संरक्षण के लिए बहुत जरूरी है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply