भाजपा की सरकार में मिली विकास कार्यों को गति, कांग्रेस सरकार में पिछले 5 साल ठप्प रहे प्रदेश के विकास कार्य: सुनील सोनी

शेयर करें

रायपुर // रायपुर दक्षिण के विधायक और रायपुर के पूर्व सांसद सुनील सोनी ने महामाया मंदिर वार्ड में 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जिसमें बड़ा नाला (राशि ₹50 लाख), विभिन्न स्थानोें में नाली, पुलिया निर्माण इत्यादि कार्य (राशि ₹10 लाख), मठपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (राशि ₹10 लाख) शामिल है साथ ही उन्होंने मठपारा में हमर अस्पताल का लोकार्पण भी किया।

इस दौरान विधायक सुनील सोनी ने क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा के डबल इंजन की सरकार में विकासकार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है क्योंकि भाजपा की नियत साफ़ है, भाजपा जनता का विकास चाहती है, देश की प्रगति चाहती है।

कांग्रेस की सरकार में जहां पिछले 5 साल प्रदेश में पार्षदों को क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए पैसों की परेशानी होती थी वहीं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में स्थितियां बदल चुकी है, भाजपा की प्रदेश सरकार ने सिर्फ 1 वर्ष में ही नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम के लिए लगभग 7 हजार करोड़ रूपये की सौगात दी है।

रायपुर दक्षिण के पूर्व विधायक और वर्तमान में रायपुर के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी ने क्षेत्र को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है, विधायक बनने के बाद हमने क्षेत्र में करोड़ों रुपए के भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्य किए हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है, आने वाले समय में और भी बहुत सारे विकास कार्य होंगे।

इसके साथ ही विधायक सुनील सोनी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार आपने भाजपा पर विश्वास कर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई, क्षेत्र में विधायक और सांसद भाजपा के चुने हैं और परिणाम स्वरुप लगातार क्षेत्र की उन्नति, प्रदेश की उन्नति देश की उन्नति दिखाई दे रही है उसी प्रकार अपने वार्डों में भी तेज विकास के लिए आगामी चुनाव में कमल निशान को अपना आशीर्वाद देकर भाजपा के प्रत्याशी को विजयी बनाएं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे, उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, पार्षद श्रीमती सरिता दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सालिग ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, मंडल महामंत्री आशीष धनकर, पूर्व पार्षद नरेन्द्र यादव, संजय सिंह, श्याम सुंदर अग्रवाल, ब्रदी गुप्ता, मूलचंद सिन्हा, सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिकगण, निगम के अधिकारीगण एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भाजपा नेता जयदीप गुप्ता की मांग पर बालोद जिले में शुरू हुई 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, श्री साय, श्री शर्मा, श्री कौशिक का जताया आभार
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंबालोद // जिला बालोद में 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शुरू होने पर भाजपा नेता जयदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी तथा मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    हादसे की हार, हौसले की जीत: नर्मदा प्रसाद को मिला शासन की योजनाओं का संबल
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // नर्मदा प्रसाद यादव कभी एक प्लास्टिक कंपनी में काम कर पूरे सम्मान के साथ अपने परिवार की आजीविका चला रहे थे। वे अपने परिवार की उम्मीदों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *