बांग्लादेश में निर्दोष हिन्दुओं की हत्या पर सनातन हिन्दू समाज विशाल आक्रोश रैली 14 अगस्त को

शेयर करें

दुर्ग।। सनातन हिंदू समाज दुर्ग के बैनर तले समस्त हिन्दू संगठनों एवं समाज प्रमुखो की महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती शिशु मंदिर कसारिडीह में हुई।

सनातन धर्म रक्षावाहिनी भारत प्रमुख देवेश मिश्रा ने बताया कि यह बैठक बांग्लादेश में निर्दोष हिन्दुओं की हत्या, बलात्कार, अत्याचार के विरोध स्वरुप आक्रोश रैली आयोजित करने और विदेश में निवास कर रहे हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपने आयोजित की गई।

नगर में सनातन हिन्दू समाज द्वारा आयोजित आक्रोश रैली प्रदर्शन 14 अगस्त 2024 दिन बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे शहीद चौक रेलवे स्टेशन दुर्ग के पास से प्रारम्भ होगी, शाम 5 बजे पुराना बस स्टैंड में रैली एक सभा में परिवर्तित होगी, यहाँ मृत हिन्दू परिवारों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा।

बांग्लादेश में निर्दोष हिन्दुओं,बच्चों,महिलाओं पर हुए वीभत्स अत्याचार, बलात्कार एवं नरसंहार के विरोध में यह रैली समस्त सनातन हिन्दू समाज को सुरक्षा प्रदान करने और अत्याचारियों को कठोर दण्ड देने,भारत देश सहित पूरे विश्व में सनातनी हिन्दुओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।तत्पश्चात पुराना बस स्टैंड में आयोजित सभा में बांग्लादेश में मृत हिन्दूओं को श्रद्धांजलि प्रदान की जाएगी, साथ ही आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर दुर्ग को दिया जायेगा।

इस अवसर पर सभी सनातनी सम्माननीयजनों से स्वयं की, अपने परिवार की, समाज की,पूरे देश की शांति सुरक्षा के लिए स्वस्फूर्त इस आक्रोश रैली को सफल बनावे और एक जागरूक जिम्मेदार सनातनी हिन्दू होने का परिचय देने निवेदन किया गया है।प्रत्येक हिन्दू परिवार की उपस्थिति निश्चित ही इस विशाल आक्रोश रैली को सफल बनाएगी, फलस्वरूप केंद्र सरकार और अन्य विदेशी सरकारों को इस विषय पर सोचने को विवश कर देगी। सनातन विरोधियों का मुंहतोड़ जवाब हम सभी को मिलजुलकर देना है। हर सनातनी संकल्पित है।

  • Related Posts

    एपीडा, कृषि एवं पंचायत विभाग के साथ बनी कार्ययोजना, बस्तर संभाग में होगा विशेष सर्वे और परीक्षण
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बस्तर संभाग के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बड़े बाजारों तक पहुंचाने तथा किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार…

    और पढ़ें
    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (National Medical Commission – NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएनएम) मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस सीटों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *