बालोद जिला के विकासखण्ड डौण्डीलोहरा के ग्राम पंचायत सूरेगांव में होगा पुर्नमतदान

शेयर करें

रायपुर // बालोद जिला के विकासखण्ड डौण्डीलोहरा में ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 08 में प्रतीक आबंटन संबंधी त्रुटि हो जाने के कारण अभ्यर्थियों को गलत प्रतीक चिन्ह आबंटित हो गये। ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 में दो अभ्यर्थी को आबंटित प्रतीक गलत हो जाने के कारण मतपत्र में उन्हें एक दुसरे के प्रतीक मुद्रित हो गये। इस कारण से ग्राम पंचायत

सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 के लिए पंच पद हेतु दिनांक 17 फरवरी 2025 को संपन्न हुआ मतदान दूषित हो गया।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 के पंच पद के लिए दिनांक 17 फरवरी 2025 को हुए मतदान को शुन्य घोषित करते हुए मतदान की नई तारीख दिनांक 23 फरवरी 2025 निर्धारित की है।

  • Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल, कोलिहापुरी बना जिले का प्रथम मटेरियल रिकवरी सेंटर
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यान्वयन में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के विशेष मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच…

    और पढ़ें
    पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने पी.एम.स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला में 15 पात्र हितग्राहियों को चेक वितरण किया
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // नगर पालिका जामुल में पी.एम.स्वनिधि के अंतर्गत विशेष अभियान के तहत स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह…

    और पढ़ें