बजट जनता के लिए अमृत की तरह : जितेंद वर्मा

शेयर करें

पाटन। छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद वर्मा नेकेंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश किए गए चौथे बजट को सर्वहारा वर्ग के हित में बताते हुए कहा कि यह बजट अमृत बजट साबित होगा। उन्होंने एक बयान में कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करने वाला यह बजट सबका साथ सबका विश्वास के मूल मंत्र पर आधारित है और इसमें महिलाओं ,युवाओ, किसानों, लघु उद्यमियों गांव, गरीबो और व्यापारियों सभी का ख्याल रखा गया है। यह बजट आपदा में भी आत्मनिर्भर भारत के अवसर को आश्वस्त करने वाला है। यह वैश्विक आर्थिक तंगी और मंदी के बीच विश्वास और विकास को आत्मनिर्भर भारत की डोर से बांधता बजट है। वर्मा ने कहा कि यह समेकित बजट है। जिसमे गरीब ग्रामीण सीमावर्ती क्षेत्र और पूर्वोत्तर में रहने वालों सहित समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है।आम आदमी के लिहाज से अच्छा बजट है। यह एक बूस्टर शॉट की तरह है जो देश के पैसे को देश में ही रखते हुए विनिर्माण क्षेत्र को गति प्रदान करेगा।
पूरी दुनिया मे वैश्विक महामारी कोरोना के चलते आर्थिक अर्थ व्यवस्था चरमरा गए ऐसे समय मे भारत के अर्थ व्यवस्था को अच्छे तरिके से पेश किया गया है।

  • Related Posts

    अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने की घोषणा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 5 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन…

    और पढ़ें
    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें

    Leave a Reply