कलेक्टर के मार्गदर्शन में एस डी एम ने जामुल में की बड़ी कार्यवाही 25 एकड़ शासकीय भूमि हुई कब्जा मुक्त

शेयर करें

दुर्ग । नगर पालिका परिषद जामुल के वार्ड क्र. 20 में शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के दामाद पारा में लगभग 120 परिवार ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर स्थाई/अस्थाई मकान निर्माण कर लिया था। जिसके तहत वार्ड क्र. 20 दामाद पारा में आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार ब्रिजेश क्षत्रीय, अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई की। कार्रवाई के पूर्व कब्जाधारी को नोटिस भी दिया गया था। तय तिथि के पश्चात इस कार्रवाई में काबिज 25 एकड़  शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त किया गया। सीएमओं ने जानकारी दिया कि इस प्रकार के कृत्य करने वालों के ऊपर बेदखल करने के थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवायी जायेगी।

अतिक्रमण पर कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार अजीत चौबे (अहिवारा) एव नायब तहसीलदार चंद्राकर तथा नगर पुलिस अधीक्षक पटेल, जामुल थाना प्रभारी गौरव पाण्डे, पुलिस बल के सदस्य भारी संख्या में एवं सीएमओ राजेन्द्र नायक, सहायक अभियंता दिनेश नेताम, उपअभियंता एकेलोहिया, राजस्व निरीक्षक हरिश साहू एवं
नगर पालिका का तोडूदस्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अहिवारा के मंगल भवन में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न
    • May 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के नगर पालिका अहिवारा के वार्ड क्र. 12 स्थित मंगल भवन में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित…

    और पढ़ें
    नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित एफएलएन प्रशिक्षण विकासखंड धमधा में जोर शोर से हुआ संपन्न
    • January 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंअहिवारा // नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित एफएलएन पांच दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड धमधा,जिला दुर्ग में तीन जोन अहिवारा, बोरी ,धमधा आयोजित हुआ । विकासखंड शिक्षा अधिकारी अथर्व शर्मा और विकासखंड…

    और पढ़ें

    Leave a Reply