अवैध गुमटीयो के खिलाफ भिलाई निगम ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6 स्थलों से गुमटी को हटाया और दो स्थानों को अतिक्रमण से कराया मुक्त

शेयर करें

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई में अवैध गुमटीयो पर कार्रवाई की जा रही है वहीं अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है! जबसे निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने विशेष दस्ता का गठन किया है, अवैध कब्जा, अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ मुहिम तेज हुई है! विशेष दस्ता में नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरी, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू एवं सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू को शामिल किया गया है! विशेष दस्ता के गठन के बाद से अब तक दर्जनों कार्रवाई भिलाई निगम क्षेत्र में की जा चुकी है!

Advertisements
KWBD

विशेष दस्ता की टीम शहर में घूम-घूम कर कार्रवाई कर रही है! इसी के तहत जोन क्रमांक दो वैशाली नगर क्षेत्र में कुरूद कोहका रुंगटा कॉलेज जाने वाले मुख्य मार्ग पर चार अवैध गुमटीयो को हटाया गया तथा वार्ड क्रमांक 27 घासीदास नगर भगवा चौक के मुख्य मार्ग से दो अवैध गुमटी एवं दो अवैध अतिक्रमण को हटाया गया! मांस, मछली का व्यवसाय करने के लिए भगवा चौक के पास बांस, बल्ली लगाकर अवैध अतिक्रमण करते हुए व्यवसाय किया जा रहा था, टीम जब निरीक्षण में पहुंची तो बांस-बल्ली को हटाते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई! इस प्रकार शहर में विशेष दस्ता द्वारा निगरानी रखी जा रही है! जहां भी अवैध अतिक्रमण, अवैध कब्जा एवं अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिल रही है उनके विरुद्ध कार्यवाही हो रही है! गुमटी हटाने एवं अतिक्रमण मुक्त करने के दौरान विशेष दस्ता के बालकृष्ण नायडू, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, तोड़फोड़ दस्ता के कन्हैया यादव, वाहन चालक मानसिंह, चैतू, गौकरण एवं राजेंद्र मौजूद रहे!

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *