विधानसभा अध्यक्ष ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा को छत्तीसगढ़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी 

शेयर करें

रायपुर // विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज यहां विधानसभा के नवीन समिति कक्ष में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा को छत्तीसगढ़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। श्रीमती यशोदा वर्मा ने छत्तीसगढ़ की पारम्परिक वेशभूषा के साथ भी शपथ ली | शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती यशोदा वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित अनेक मंत्रीगण, संसदीय सचिवगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

  • Related Posts

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // ग्राम पंचायतों को केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की इकाई नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में विकसित करना होगा।…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *