विधानसभा चुनाव में दुर्ग शहर में मिली ऐतिहासिक जीत को लोकसभा में पुनः दोहराएंगे – राजीव अग्रवाल

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय बैठक में अनेक विषयों पर विचार मंथन किया। यह बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता और विधानसभा संयोजक राजेन्द्र कुमार की संयोजकत्व में हुई। बैठक के प्रारंभ में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा हुई।

बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर पार्टी पिछड़ गई थी, उन बूथों के संबंध में मंडल अध्यक्षों से जानकारी ली गई। विधानसभा चुनाव में हारे हुए बूथों पर लोकसभा चुनाव में बढ़त लेने के लिए जिला प्रभारी ने मंडल अध्यक्षों को विशेष कार्ययोजना बनाकर जीत हासिल करने का लक्ष्य दिया। आगामी 22 जनवरी तक निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के कार्य में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जुटने की अपील की गई। बैठक में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूर्व 14 जनवरी से 22 जनवरी तक दुर्ग जिले के सभी तीर्थ स्थलों, मंदिरों और पूजास्थलों में स्वच्छता अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया तथा 22 जनवरी के दिन को उत्सव के रूप में मनाए जाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में समझाया गया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट जनता के बीच देखने का आव्हान किया गया। 24 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्र में नव मतदाता सम्मेलन तथा नमो ऐप हेतु कार्यशाला एवं संयुक्त मोर्चा की बैठक के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश बैठक में दिए गए।

आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि शहर विधानसभा में भाजपा की जीत के प्रति सब लोग आश्वस्त तो थे लेकिन इतनी बड़ी लीड मिली जिसका मूल कारण नरेंद्र मोदी की गारंटी और दुर्ग शहर विधानसभा के भूतपूर्व विधायक अरुण वोरा के खिलाफ बना वो माहौल था जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने हीं लगातार विरोध प्रदर्शन करके पैदा किया था, दुर्ग शहर विधानसभा की जनता ने पहले से ही मन बना लिया था कि इस बार परिवारवाद को खत्म करके ही रहना है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी जीत हमें मिली इसे लोकसभा में दोहराते हुए और भी बड़ी जीत दिलानी है, जिसके लिए आने वाले दिनों में पार्टी के तय किए गए कार्यक्रमों सभी अपनी सक्रिय भागीदारी देने के लिए कटिबद्ध रहें।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास, मेहनत और ऊर्जा के साथ तन मन धन से पार्टी के प्रति अपना समर्पण किया जिसके कारण हाईवोल्टेज जिला कहलाने वाला दुर्ग जिला जो कांग्रेस सरकार के समय राजनीति का केंद्र बिंदु था वहां पर ऐतिहासिक जीत भाजपा ने दर्ज की। दुर्ग शहर विधानसभा में मिली 49000 वोटो की विशाल जीत का पहला श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने पार्टी संगठन के तय किए गए कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और पूरी ताकत के साथ संपादित किया। खासकर से कांग्रेस सरकार की नाकामियों को और स्थानीय विधायक की कारगुजारियों को भी आम जनमानस के बीच लेकर गए जिसके सुखद परिणाम हमारी जीत है। जितेंद्र वर्मा ने आह्वान किया कि आप सभी फिर से संगठन के कार्यों में जुट जाएं और भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा के चुनाव में फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए देखें।

बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये ने किया और आभार प्रदर्शन महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया। मंच में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उषा टावरी विशेष रूप से उपस्थित रही। आयोजित बैठक को जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू और मंडल भाजपा अध्यक्षों मदन वाढ़ई, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील साहू और विजय ताम्रकार भी संबोधित किया।

आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष अल्का बाघमार, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, सहसंयोजक नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सहसंयोजक विनय महोबिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, महामंत्री रीता मेश्राम नरेश शर्मा, सैयद आसिफ अली, उप नेता प्रतिपक्ष एवं मंडल महामंत्री देवनारायण चंद्राकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत यादव,राहुल पंडित, संदीप जैन, बंटी चौहान, टीकम साहू, रीतादेवी सिंह, मनीष साहू, अनूप सोनी, विकास सेन, हेमंत नेमा, रितेश जैन, उदय शंकर त्रिपाठी, अशोक कंडरा, द्वारिका साहू, पार्षद हेमा शर्मा, मीना सिंह, अरुण सिंह, शशि साहू, चमेली साहू, काशीराम कोसरे, ममता जैन, ईश्वर देवांगन सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    श्रवण यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव लाती हैं, इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल दुर्ग जिले के टंकी मरोदा क्षेत्र की निवासी श्रीमती…

    और पढ़ें
    दुर्ग में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, कलश यात्रा में  शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव आज दुर्ग में शीतला सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply