पुलिस अधीक्षक मीणा की पहल पर युवाओं के लिये दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन

शेयर करें

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा की पहल से  दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अभिव्यक्ति अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत, युवाओं को नशे से दूर एवं खेल में युवाओं की रुचि हेतु आयोजन किया गया। दो दिवसीय रात्रि कालीन बॉलीबॉल प्रतियोगिता दिनांक 13 मार्च से 14 मार्च तक का आयोजन थाना जामुल  में किया गया।
उपरोक्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया था, सद्भावना मैच दुर्ग बालिका और हुडको बालिका द्वारा खेला गया , बालको के 6 टीम इस प्रकार थी, सेक्टर 1 बी एस पी, रायपुर साई , राजनांदगांव, सेक्टर 9, हुडको, जामुल पुलिस, की कुल 6 टीमो ने मैच खेला। जसमे प्रथम पुरस्कार रायपुर साई की टीम ने जीता द्वितीय पुरुस्कार सेक्टर 1 बीएसपी की टीम आयी तीसरा स्थान सेक्टर 9 हुडको की टीम आयी।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 20000 रुपये और सील्ड, द्वितीय पुरुस्कार 10000 रुपया तीसरा पुरुस्कार 5000 व सील्ड दिया गया। विशेष पुरुस्कार साई टीम के बेस्ट सेंटर ब्लॉकर सौरभ को बेस्ट सूटर सेक्टर 9 हुडको टीम के दिव्यांशु को दिया गया बेस्ट बूस्टर सेक्टर 1 बीएसपी टीम के विजय को दिया गया। सद्भावना मैच में बालिका के दोनों टीम को गिफ्ट प्राइज दिया गया। उपरोक्त टूर्नामेंट में कई अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं राज्य खिलाड़ीयों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
पुरस्कार वितरण समारोह में बद्रीनारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अनंत कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, कौशलेंद्र देव पटेल सीएसपी छावनी, हेमप्रकाश नायक, डीएसपी राजनांदगांव, नीलेश द्विवेदी, डीएसपी पुलिस लाइन, दुर्ग, स्नोमा, निर्मल सिंह, राजेंद्र राय, शंकर लाल यादव, शुशांत डे,  वी.सी.शेखर, पूरन प्रसाद शर्मा, वी.एन.सोनी, राजेश मणि, जिमी चंद्राकर, कन्हैया साहू, अमित सिंह, रवि और अन्य उपरोक्त आयोजन को सफलता पूर्वक कराने में निरीक्षक गौरव पांडे थाना प्रभारी जामुल एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी सदस्यों ने आयोजन समिति, जामुल पुलिस स्टेशन, औद्योगिक क्षेत्र, आवास बोर्ड के प्रत्येक सदस्य को दो दिवसीय आयोजन को सफलतापूर्वक और बिना किसी विवाद के संपन्न करने के लिए बधाई दी है।

  • Related Posts

    अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने की घोषणा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 5 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन…

    और पढ़ें
    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें

    Leave a Reply