महिला विरोधी भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए महिला मोर्चा है कटिबद्ध – दिव्या कलिहारी

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग में शीघ्र ही भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आगमन होने जा रहा है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के दुर्ग जिले में होने वाले प्रवास के विषय में दुर्ग जिला महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने आहूत की, जिसमें जिला प्रभारी स्वाति साहू विशेष रूप से उपस्थित रही। जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा नेत्रियों के द्वारा विस्तार पूर्वक कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला प्रभारी स्वाती साहू ने कहा कि महिला मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी दिनों दुर्ग जिला मे महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आगमन होगा और उनके द्वारा प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार के द्वारा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार शराबबंदी और विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जाएगा।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने कहा कि दुर्ग जिला महिला मोर्चा की टीम सशक्त और मजबूत है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान में महिला पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए सभी कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी दी है, जिसकी प्रदेश महिला मोर्चा ने भी सराहना की है। दुर्ग जिले में लगातार राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेताओं का प्रवास हो रहा है जिसे लेकर संगठन पूरी तरह से सजग है, जिला महिला मोर्चा ने नेताओं के प्रवास के माध्यम से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। दुर्ग जिले में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के आगमन की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। जिला और मंडल की महिला मोर्चा पदाधिकारियों के बीच समुचित रूप से कार्य विभाजन कर सबको अलग-अलग उत्तरदायित्व देते हुए कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन हेतु मार्गदर्शन एवं सहयोग दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की महिला विरोधी भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए महिला मोर्चा कटिबद्ध है। महिलाओं के साथ छल करने वाली और नशाखोरी को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस भूपेश सरकार को छत्तीसगढ़ की महिलाएं जड़ से उखाड़ कर ही दम लेंगी।

बैठक का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री जय श्री राजपूत ने किया।

आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, अहिल्या यादव, रेखा यादव, रुपेशवरी साहू, मंत्री बिंदु भुवाल, पीला बाई साहू, जिला कोषाध्यक्ष मंजू पांडेय, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रीति खरे, मंडल अध्यक्ष झरना वर्मा, निशा सोनी, श्वेता शर्मा, मौसमी ताम्रकार, सुशीला साहू, रोशनी साहू, महामंत्री मंडल तनुजा बघेल, रानी बंछोर, कोमल मरकाम, सोनिया मिश्रा, अंजू तिवारी, प्रीति साहू, पूर्णिमा यादव, श्वेता कनौजिया, ममता देवांगन, अनुसुइया साहू, ममता देवांगन रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply