वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु निःशुल्क लिखित परीक्षा की तैयारी पूर्व इच्छुक आवेदकों की 16 फरवरी को काउंसलिंग

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती हेतु 11 फरवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित की गई थी। ऑनलाईन आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए 17 फरवरी 2024 को कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। दुर्ग जिले के निवासी ऐसे आवेदक जिसने अग्निवीर वायु हेतु ऑनलाईन आवेदन किया है उनकी लिखित परीक्ष की कोचिंग के पूर्व काउंसलिंग किया जाएगा।

सभी आवेदक जिसने उक्त परीक्षा के आवेदन किया है वे 16 फरवरी 2024 को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा के समय सारिणी एवं रूपरेखा के संबंध में प्रशिक्षकों द्वारा जानकारी प्रदान कर कोचिंग आरंभ किया जा सके। आवेदक को अपने साथ वायु सेना के वेबसाईट में पंजीयन पश्चात् प्राप्त पावती की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है। 

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply