अहिवारा ।। अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, नगर पालिका परिषद अहिवारा अध्यक्ष नटवर ताम्रकार की उपस्थिति में (सीएसआर) मद से जेके लक्ष्मी सीमेंट उद्योग अहिवारा के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा को मरीजों के सुविधा के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री (मैट्रेस एवं सफेद चादर) लगभग 1 लाख की लागत से समान वितरण कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा परिसर में किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कार्य समिति सदस्य/विधान सभा सहियोजक रविशंकर सिंह, पालिका उपाध्यक्ष अशोक बाफना, विधायक प्रतिनिधि अहिवारा सतीश साहू, विधायक प्रतिनिधि जेवरा-सिरसा प्रेम सागर चतुर्वेदी, निर्माण कार्य सभापती अनुज साहू, मंडल अध्यक्ष लिमन साहू, भाजयुमो आनंद ताम्रकार,
जेके लक्ष्मी सीमेंट प्रमुख मुकुल श्रीवास्तव, सीनियर जनरल मैनेजर संजय अरोड़ा,जेके लक्ष्मी सीमेंट सीएसआर प्रमुख संजय दुबे, फील्ड ऑफिसर नवीन कठाले, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा डॉक्टर रविंद्र वर्मा, प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाक्टर विनिता धुर्वे, डॉ. ज्योति धुर्वे, सहित अस्पताल के स्टाफ एवं भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा मरीजों के उपयोग के लिए जेके लक्ष्मी सीमेंट के द्वारा दिए गए सहायता से जेके लक्ष्मी सीमेंट को कोटिसह धन्यवाद दिया गया, साथ ही जेके लक्ष्मी सीमेंट के द्वारा अहिवारा नगर एवं आसपास के क्षेत्र में छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने के प्रयास की सराहना किया गया।





