वायुसेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 27 जनवरी 2025 तक आमंत्रित

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु इच्छुक आवेदकों से 27 जनवरी 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

उप संचालक रोजगार आर.के.कुर्रे ने बताया कि वायुसेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता साईंस विषय (गणित समूह) के लिए इन्टरमिडिएट 10$2/समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंगेजी में 50 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हो अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स 50 प्रतिशत अंकों से तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आटोमोबाईल इन्स्ट्रूमेंटेशन टेक्नालॉजी) अथवा अव्यावसायिक कोर्स के साथ 2 वर्ष का व्यावसायिक कोर्स (भौतिकी या गणित विषयों में 50 अंकों से एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

अन्य संकाय के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 अथवा समकक्ष परीक्षा 50 अंकों से एवं अंग्रेजी में 50 अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार को 01 जनवरी 2005 से जुलाई 2008 तक के जन्म लेने वाले अविवाहित महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं ।

  • Related Posts

    कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कार्यशाला का हुआ आयोजन
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले के खतरनाक एवं अति खतरनाक कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कला मंदिर में उद्योगों के अधिकारियों हेतु औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यशाला…

    और पढ़ें
    ग्राम बेलौदी में प्राप्त हुए 501 आवेदन, मौके पर 283 आवेदनों का हुआ निराकरण
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौदी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *