अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन

शेयर करें

रायपुर // अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी कोण्डागांव ने बताया कि यह प्रशिक्षण उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने अप्रैल 2024 में आयोजित थल सेना भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।

उन्होंने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण का उद्देश्य भर्ती के अगले चरण के लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण के दौरान शासन के निर्देशानुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोंडागांव में आकर अपना नामांकन कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. +91-95840-20279 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply