आबकारी विभाग की कार्रवाई : कोसीर टीम ने 10 लीटर महुआ शराब जब्त की

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा राज्य में अवैध शराब के भंडारण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत आबकारी वृत्त कोसीर की टीम ने ग्राम दहिदा में छापामार कार्यवाही कर 10 लीटर महुआ शराब जब्त की।

सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त कोसीर की टीम ने गांव में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें सहस भारती के मकान से 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब को क़ब्ज़े में लेकर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) और 59 क के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, वृत्त कोसीर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक लोकनाथ साहू एवं आबकारी मुख्य आरक्षक राजेन्द्र खांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑफलाइन छुट्टी आवेदन पूरी तरह बैन, बायोमेट्रिक और टैज्ञ ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति (हाजिरी) और ऑनलाइन अवकाश…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान,राज्यगीत और भोजन मंत्र; शिक्षा विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनए शिक्षा सत्र 2026-27 से लागू होगी व्यवस्था- सुबह की प्रार्थना से लेकर छुट्टी के समय तक का शेड्यूल तय, अधिकारियों को रोजाना मॉनिटरिंग के निर्द रायपुर छत्तीसगढ़ के…

    और पढ़ें