उत्तर प्रदेश : जब अचानक देर रात दोबारा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे PM मोदी, बनारस स्टेशन का भी किया निरीक्षण,

शेयर करें

नई दिल्ली। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने देश की जनता को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का तोहफा दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के साथ दशाश्वमेध घाट पर ‘गंगा आरती’ देखी। पीएम मोदी वाराणसी दौरे के दौरान काफी एक्शन मोड में नजर आए। दरअसल पीएम मोदी सोमवार देर रात को अचानक विश्वनाथ मंदिर पुहंच गए। इसके बाद वहां बनारस रेलवे स्टेशन का औचक निरिक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे। जिसकी तस्वीरें भी पीएम मोदी ने देर रात खुद अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा की।

पीएम मोदी ने स्टेशन की व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया। बताया जा रहा है कि करीब 10 से 15 मिनट ठहरने के बाद पीएम रवाना हो गए। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने काशी की गलियों में कुछ लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान वहां मौजूद लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। वहां मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी और हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए।

वहीं पीएम मोदी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। एक तस्वीर में पीएम मोदी के पीछे घड़ी भी नजर आ रही है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रात के 1 बजकर 13 मिनट हो रहे हैं।

बता दें कि पीएम मोदी हमेशा अपनी सियासी सक्रियता के जाने जाते हैं इससे पहले भी पीएम मोदी कई मौकों पर अचानक पहुंचे हैं। हाल ही जब वह अमेरिका दौरे से लौटे थे तो वह अचानक नए संसद भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पीएम मोदी रात करीब 8.45 बजे नए संसद भवन के निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां करीब एक घंटे तक रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply