अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन : 2 मार्च को भव्य आयोजन

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में इस वर्ष भी अबूझमाड़ महोत्सव के तहत 2 मार्च को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का भव्य आयोजन होगा। हाफ मैराथन का शुभारंभ प्रातः 5:30 बजे से हाईस्कूल ग्राउंड, नारायणपुर में होगा। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला प्रशासन, जिला पुलिस नारायणपुर, भिलाई स्टील प्लांट (सेल), एनएमडीसी, जायसवाल निको इंडस्ट्रीज तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से किया जा रहा है। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और शांति का संदेश देने का भी माध्यम है।

इस प्रतिष्ठित मैराथन में राज्य, देश और विदेश के लगभग 15-16 हजार धावक हिस्सा लेंगे। इच्छुक धावक वेबसाइटrunabhujhmad.inपर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इस मैराथन में विजेताओं को कुल 15 लाख 84 हजार रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विभिन्न श्रेणियों में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

नारायणपुर जिले के बाहर से पंजीयन कराने वाले धावकों के लिए शुल्क 299 रूपए निर्धारित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क आवास, भोजन-स्वल्पाहार, टी-शर्ट, आरएफआईडी युक्त चेस्ट नंबर, वेलकम किट और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। पहले 5 हजार धावकों को विशेष मैडल प्रदान किया जाएगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में अन्नदाता किसानों की मेहनत को उचित मूल्य और सम्मान देने के संकल्प के साथ आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी…

    और पढ़ें
    मातर तिहार पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया विधिवत गौ पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मातर तिहार के अवसर पर आज प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधि-विधान के साथ गौमाता का पूजन कर प्रदेशवासियों की…

    और पढ़ें