ABP-C voter सर्वे में हुआ बड़ा दावा- इस बार UP में बनेगी इस पार्टी की सरकार, जानें पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर का हाल

शेयर करें

नई दिल्ली। अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव होने वाले हैं। इसके पहले एबीपी न्यूज़ सी-वोटर के सर्वे से जो नतीजें सामने आए हैं, वो सभी चौंका सकते हैं। बता दें कि इस सर्वे में प्रदेश की जनता का मूड जाना गया। जिसमें लोगों से यूपी की पहली पसंद, और चुनाव में किसको कितनी सीटें मिलेंगी, इसको लेकर सवाल किया गया। लोगों ने इस सर्वे को लेकर जो जवाब दिए, उससे साफ तौर पर पता चलता है कि यूपी की जनता ने एक बार फिर से सीएम योगी और भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताने जा रही है। बता दें कि सर्वे में जानने का प्रयास किया गया है कि लोगों के जेहन में उनका पसंदीदा सीएम उम्मीदवार कौन है? बता दें कि सर्वे के दौरान जब लोगों से पूछा गया कि कि आप योगी सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं? तो इस सवाल के जवाब में 45 फीसदी लोगों ने जवाब दिया कि वह यूपी में योगी सरकार के कामकाज से काफी संतुष्ट हैं। इसके अलावा यूपी में 20 फीसदी लोगों ने योगी सरकार के कामकाज को लेकर कि वो कम संतुष्ट हैं। वहीं 34 फीसदी ने कहा कि वे असंतुष्ट है। जबकि एक फीसदी लोगों का कहना है कि इस मुद्दे पर वह कुछ नहीं बता सकते हैं।

एबीपी न्यूज़ सी-वोटर सर्वे में लोगों के जवाब से पता चला है कि यूपी में 44 फीसदी लोग वह बहुत संतुष्ट हैं। वहीं 18 फीसदी कम संतुष्ट नजर आए। इसके अलावा 37 फीसदी असंतुष्ट हैं और एक प्रतिशत लोगों का कहना है कि वो  इसपर कुछ नहीं सकते है।

बता दें कि सर्वे में सामने आया है कि, इसबार यूपी विधानसभा 2022 के चुनाव में भाजपा को 259 से 267 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं समाजवाद पार्टी के खाते में 109-117 सीटें आ सकती हैं। इसके अलावा बसपा को 12-16 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती है।

एबीपी न्यूज़ सी वोटर सर्वे में बीजेपी गठबंधन को 42 फीसदी तो वहीं सपा के गठबंधन को 30 फीसदी, बसपा को 16 फीसदी, और कांग्रेस को 5 फीसदी वोट शेयर मिल सकते हैं। वहीं अन्य को 7 फीसदी वोट शेयर हासिल हो सकते हैं।इस सर्वे के मुताबिक मणिपुर में बीजेपी के खाते में 40 फीसदी वोट आने का अनुमान सामने आया है। इसके अलावा, कांग्रेस के खाते में 35 फीसदी, एनपीएफ के खाते में 6 फीसदी और अन्य के खाते में 17 फीसदी वोट शेयर जाने का अनुमान है।

वहीं गोवा में भाजपा की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। बता दें कि गोवा में बीजेपी के खाते में 22 से 26 सीटें, कांग्रेस के खाते में 3-7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया। आम आदमी पार्टी के खाते में 4-8 सीटें और अन्य के खाते में 3-7 सीटें जाने का अनुमान है।

सर्वे के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी को 44 से 48 सीटें मिलने का अनुमान सामने आया है। वहीं कांग्रेस को 19 से 23 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 0 से 4 सीटें और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

एबीपी न्यूज सी वोटर की तरफ से सर्वे किया गया, जिसमें पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आया है कि 2022 चुनाव में कांग्रेस के खाते में 38 से 46 सीटें आ सकती हैं। जबकि आम आदमी पार्टी को 51 से 57 सीटें मिल सकती है।(newsroom post)

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply