अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की – उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

शेयर करें

रायपुर // उत्तर बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान आज माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जवानों ने बहादुरी से लड़ते हुए 5 माओवादियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान 2 जवान घायल हुए, जिनकी स्थिति अब सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है। दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि-“नक्सल मोर्चे पर हमारे जवान बहादुरी से लड़ रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।”उपमुख्यमंत्री ने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनकी वीरता की सराहना की है। उन्होंने इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षा बलों को बधाई दी और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।

  • Related Posts

    केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं
    • September 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है। आगामी गणेशोत्सव के लिए केंद्रीय…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
    • September 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा गठित यूसीसी समिति ने जनपरामर्श की प्रक्रिया शुरू कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *