अब 1 से 5 साल तक के बच्चों को भी मिलेगा मिड डे मील का फायदा : जितेंद वर्मा

शेयर करें


पाटन। भाजपा विद्यायक दल के स्थाई सचिव जितेंद वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम-पोषण योजना की शुरुआत की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में योजना को मंजूरी मिली है। इससे देश भर के 11.2 लाख से अधिक सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों को फायदा मिलने की उम्मीद की जा रही है। श्री वर्मा ने इस योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि

अहम बात ये है कि इस योजना के दायरे में अब एक से 5 साल तक के बच्चे भी आएंगे। आपको बता दें कि मिड-डे मील योजना का लाभ 6 से 14 साल तक के बच्चों को मिलता था लेकिन अब पीएम-पोषण योजना के तहत दोनों वर्ग के बच्चों को दोपहर का भोजन दिया जाएगा। इस योजना का खर्च केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उठाएंगे। राज्य के मुकाबले केंद्र सरकार का ज्यादा सहयोग होगा। 1.31 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे।

गौरतलब है कि मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह योजना 5 साल तक चलेगी और 1.31 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के मुताबिक बाल वाटिका में भाग लेने वाले 1-5 वर्ष की आयु के प्री-स्कूल बच्चों को भी योजना के तहत कवर किया जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक इस योजना के तहत स्थानीय स्तर पर उगाए गए पौष्टिक खाद्यात्र को स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। श्री वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार कि इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ उन बच्चों को भी मिलेगा जो आर्थिक तंगी के कारण पौष्टिक आहार से वंचित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना के कर्णधार है वे सभी वर्गों हित के लिए दृढ़संकल्पित है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष और छत्तीसगढ़ को मिली सौगातें – केदार कश्यप
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण होने जा रहे हैं जिसे लेकर दुर्ग संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन दुर्ग के…

    और पढ़ें
    तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल सहित बहकर पेड़ में फंसे युवक को उतई डायल-112 टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
    • September 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // लगातार हो रही बारिश के दौरान ग्राम पव्वारा निवासी लोकेश्वर साहू मोटरसाइकिल से ग्राम पव्वारा से खमहरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोकड़ी नाला पुल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *