दुकानों में आकस्मिक निरीक्षण कर निगम की टीम ने जब्त की प्रतिबंधित प्लास्टिक

शेयर करें


भिलाई। नगर पालिक निगम के महापौर नीरज पाल के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने लगातार अभियान चल रहा है। इस दिशा में एक सप्ताह से कार्यवाही की जा रही है। प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ निगम का अभियान लगातार एक सप्ताह से जारी है। इस पर प्रतिबंध लगाने निगम के अधिकारी ग्राहक बनकर साप्ताहिक व बाजारों में पहुंचकर दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती बनाकर उनसे अर्थदंड वसूल कर रहे है। निरीक्षण के दौरान पॉलीथिन, डिस्पोजल व कैरी बैग मिलने पर जब्ती बनाई जा रहीं है। निगम की टीम ने 14 दुकानदारों पर कार्यवाही कर 12 हजार एक सौ रूपए वसूला। सेक्टर 7 माकेट के दुकानदार सोनू, बाबू, सुभाष सिंह, सूरज, जिना सोनकर, सीपत, अनिल, कौशल, स्वामी नाथ से, आकाशगंगा मार्केट से सुरेश कुमार व नदू साहू से और केम्प दो लिंक रोड के व्यवसायिक प्रतिष्ठान रूकमणि एजेंसी से अर्थदंड वसूला गया। निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने व्यापरियों से अपील की है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करें, क्योंकि प्रतिबंधित प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। यह ऐसा पदार्थ है जो नष्ट नहीं होता और लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता

  • Related Posts

    जामुल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड का सफल आयोजन
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण आज जामुल स्थित मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 1 में उत्साह एवं…

    और पढ़ें
    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *