ग्राम दरबार मोखली मे हुआ सैनिकों का सम्मान समारोह

शेयर करें

सम्मान समारोह में जितेंद्र वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए

जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहादत देने वाले वीर लाडले सपूतों को किया नमन
पाटन। ग्राम दरबार मोखली मे युवा सरपंच आशीष बन्छोर के नेतृत्व मे
सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कुर्मी भवन में 17 वर्ष के सेवा देने के बाद वापस लौटे संदीप बन्छोर और समाज के पूर्व मे सेवा कर लौटे कुर्मी समाज के भूतपूर्व सैनिको का सम्मान यूवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष युगल किशोर आडील के नेतृत्व मे किया गया, जिसके बाद आत्मानंद चौक पाटन से दरबार मोखली तक सैनिको के सम्मान मे विशाल बाइक रैली निकाली गई।ग्राम पंदर ,कसही, सेमरी मे सैनिको के सम्मान एवं स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिसके बाद यह रैली ग्राम दरबार मोखली पहुंची जहाँ सभी सैनिको का भव्य स्वागत और आतिशबाजी किया गया। सभी सैनिको ने गांव मे विराजमान माँ शीतला की पूजा अर्चना कर मंच मे विराजमान हुए जहां सबका सम्मान किया गया।
सैनिक सम्मान समारोह मे संदीप बन्छोर के साथ साथ भूतपूर्व सैनिक कमलेश नेताम, जनक राम वर्मा, लोकेश बन्छोर, अमित वर्मा, यशवंत छ्पहा, डिलेश्वर् वर्मा, परमेश्वर वर्मा, इश्वरी वर्मा, ज्ञानेंद्र वर्मा, राजेश वर्मा, कोमल वर्मा , रामखीलावन वर्मा, कुमार बन्छोर,मनोज वर्मा,भूषण आडिल, उदय वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, उमेश वर्मा, गजेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा सीताराम वर्मा का भी सम्मान हुआ।
कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के रूप में भेष आठे, युगल किशोर आडिल, गालव वर्मा, श्रीमती लेखनी वर्मा, वंदना वर्मा, मोहनी नायक, सुनील वर्मा, अजय वर्मा, लुकेश वर्मा, राकेश आडिल, निक्की भाले, सागर सोनी उपस्थित हुए। सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेन्द्र वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जितेंद्र वर्मा ने सैनिकों के शहादत दिवस पर उपस्थित जनमानस के समक्ष अपने विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तेरा वैभव अमर रहे माँ ,हम दिन चार रहे ना रहे !इस संकल्प को आत्मसात करते हुए मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को नमन करता हूं।यही वीर सेना के जवानों की बदौलत हम अपने घर में सुरक्षित है।मातृभूमि की रक्षा करने वाले सभी सैनिकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इन्ही के अदम्य साहस एवं कुर्बानी की बदौलत देश सुरक्षित है। आज के दिन ही जलियांवाला बाग में जनरल डायर ने निहत्थे निर्दोष लोगों पर गोलियां चलवाई थी।जलियांवाला बाग सामुहिक नरसंहार देश का सबसे बड़ा शहादत स्थल है। जहाँ सबसे ज्यादा लोगों ने शहादत दी है। सबको नमन करता हूँ। गौरवकी बात है की पूरे छत्तीसगढ़ में पाटन तहसील में सबसे ज्यादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है। दरबार मोखली के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व घनाराम बंछोर एवं स्व गेंदलाल बंछोर को मैं नमन करता हूं।
यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत दरबार मोखली के सरपंच आशीष बन्छोर नेतृत्व मे सम्पन हुआ। इस कार्यक्रम मे गांव के नंदकुमार बन्छोर, रामकुमार बन्छोर, पवन बन्छोर, होल्कर बन्छोर, रामचंद्र वर्मा जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र चंद्रवंशी, विजय बन्छोर, समीर बन्छोर, भास्कर वर्मा आकाश कामड़े एवं दरबार मोखली के साथ साथ आसपास के गांवों से भी लोग उपस्थित हुए

  • Related Posts

    हाइवे में रुक कर पीड़ित बन दर्ज कराई शिकायत, 112 वाहन आने पर सभी उपकरणों का किया परीक्षण
    • May 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रायपुर से कवर्धा जाते समय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा के पास हाईवे में रुककर डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा की कार्यप्रणाली का औचक…

    और पढ़ें
    भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय समागम में देशभर से जुटे हजारों जनजातीय प्रतिनिधि
    • May 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में रविवार को जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक चेतना का विराट संगम देखने को मिला, जब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *