किसानों की आमदनी बढ़ाने राज्य सरकार वचनबद्ध

शेयर करें

रायपुर // कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में द्वीप प्रज्जवलन एवं राज्य गीत के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि किसानों को खेती-किसानी की दिशा में समृद्ध बनानेे, उन्हें नवाचारों तथा नये आधुनिक तकनीकी से जोड़ने के लिए किसान समृद्धि मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है और गांवों के खेत-खलिहानों में समृद्धि आने से छत्तीसगढ़ में भी समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की तरक्की तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकलिप्त है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियां निश्चित रूप से किसानों के लिए समृद्धि के द्वार खोलती है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रगतिशील एवं उन्नतशील किसानों को योजना अंतर्गत चेक का भी वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान के मामले में आत्मनिर्भर बना है, परंतु दलहन, तिलहन के उत्पादन में कार्ययोजना बनाकर प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर संभाग में डेयरी, फ्लोरीक्लचर तथा हार्टीकल्चर की अपार संभावनाएं मौजूद है। शासन स्तर पर बेहतर रणनीति के साथ कार्ययोजना बनाकर इस दिशा में प्रयास किया जा सकता है। 

किसानों को संबोधित करते हुए सांसद अरूण साव ने कहा कि किसानों को तरक्की के लिए आधुनिक कृषि पद्धति अपनाना जरूरी है। इससे न केवल उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। सरकार की बेहतर नीतियों के कारण ही किसान समृद्धि के वाहक बनते है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा कि कृषि मेला उन्नत खेती तथा आय के साधन बढ़ाने का माध्यम है। इसके जरिए किसानों को खेती-किसानी से जुडे़ नई-नई तकनीकों की जानकारी भी मिलती है। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने बिलासपुर में 21 साल बाद इस विशाल मेले के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रकट किया। श्री चंद्राकर ने कहा कि शासन की नीतियों से कृषि क्षेत्र में न केवल शोध को बढ़ावा मिला है, बल्कि किसानों के जीवन में भी समृद्धि आई है। 

इस अवसर पर संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेश पाण्डेय, विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर श्री रामशरण यादव, शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव तथा मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर.निषाद, विशेष सचिव कृषि विभाग डॉ. एस.भारतीदासन, संचालक कृषि विभाग यशवंत कुमार सिंह, संचालक पशु विभाग संजय चंदन त्रिपाठी, बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर सहित राज्य भर से आए बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। किसान मेला 15 तारीख तक चलेगा।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply