मोबाईल मेडिकल युनिट में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ

शेयर करें

जामुल ll नगर पालिका जामुल में आज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जो कि मोबाईल मेडिकल युनिट में चिकित्सकों के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जामुल नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराकर शिविर का शुभारंभ किया। नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि बेहतर स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है। आज के भौतिकवाद जीवन शैली के कारण हर व्यक्ति किसी न किसी रोग से पीड़ित है। समय पर स्वास्थ्य परीक्षण नहीं होने से यही छोटे रोग बड़े हो जाते हैं जिससे आर्थिक नुकसान तो होता ही है। शारीरिक परेशानी, पारिवारिक समस्या भी हो जाती है। इसीलिए वर्तमान समय में शारीरिक परीक्षण जाच आवश्यक है स्वस्थ जीवन ही स्वस्थ समाज राष्ट्र का निर्माण में अपनी सहभागिता देती है। आम जनता से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाये और मैं अपने परिषद के सभी सम्मानीय सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से भी अपील करता हूं कि अपने वार्ड के सभी आम लोगों को सूचित करें ताकि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके यह शिविर जामुल के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आगे भी लगता रहेगा। इसका प्रचार-प्रसार पूरे पालिका क्षेत्र में होना चाहिए । स्वास्थ्य शिविर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र नायक, वार्ड पार्षद सीमा यादव, पार्षद गण रामप्यारी वर्मा, तिलेश्वर देवांगन, खम्हन ठाकुर, संजय देशलहरा, सहायक अभियंता, दिनेश नेताम, उपअभियंता ए.के. लोहिया, मेडिकल टीम आम जनता के साथ फिल्म “पिपली लाईव” के नायक ओंकार दास मानिकपुरी उर्फ नत्था विशेष रूप से उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से कराएंगे परिचित
    • July 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और बदलते बस्तर की नई तस्वीर को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बस्तर के परगना मांझी, चालाकी,…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
    • July 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *