धर्म विरोधी  तलवार के बल मत परिवर्तित कर सकते हैं लेकिन जन जन में बसे राम को खत्म नहीं कर सकते : सुनील देवधर

शेयर करें

उस

भिलाई l रामनवमी के अवसर पर भिलाई के 1100 से ज्यादा मंदिरों से भव्य शोभायात्रा व झांकिया निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुये पावर हाऊस में आयोजित धर्म सभा मे शामिल हुये। जहाँ मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर द्वारा रामभक्तों को पुरस्कृत किया गयाl
रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा के कारण पूरा शहर भगवामय दिखाई दे रहा था। रामधुन के साथ शहर के अलग – अलग 1100 मंदिरों से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे हजारो रामभक्तों ने हिस्सा लेकर धर्म ध्वज उठाया। और हिंदुओं के आराध्य प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को धार्मिक आस्था के साथ मनाया। इस दौरान अखाड़ा के रोमाचंकारी करतब भी रामभक्तों द्वारा प्रदर्शित किया गया। जगह जगह से निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुये पावर हाउस स्तिथ रामलीला मैदान पहुँची। जहाँ श्रीराम जन्मोत्सव समिति के द्वारा सभी रामभक्तों का स्वागत किया गया। समिति द्वारा वर्ष 1986 से इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन विगत 2 वर्षों से कोविड महामारी के कारण उत्सव को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन इस वर्ष महामारी के शिथिल होने के बाद दुगने उत्साह के साथ शहर के रामभक्तों ने अपने कंधों पर विशाल धर्म ध्वज उठाकर हिंदू होने का गर्व अनुभव किया। शोभायात्रा को निहारने के लिए शहर के लोगो का भी उत्साह नजर आ रहा था।
शोभायात्रा के धर्मसभा स्थल पर पहुँचने के बाद समिति के सरंक्षक व प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय द्वारा रामभक्तों का पुष्पों की वर्षा कर स्वागत कियाl

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील देवधर ने इस भव्य और विशाल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जहां तीन दशक पहले लोग टीका लगाने और रक्षासूत्र बांधने से डरते थे वहां आज इतना बड़ा और भव्य आयोजन करना अपने आप में प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि आज रामभक्तों का यह विशाल जनसमूह न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में एकता का एक सार्थक संदेश दे रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ धर्म विरोधी  तलवार के बल मत परिवर्तित करसकते हैं लेकिन जन जन में बसे राम को खत्म नहीं कर सकते। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों पर हमला बोलते हुए कहा कि फिल्म शोले में जहां यह बताया जाता है कि गांव में बिजली नहीं होती लेकिन फिर भी मंदिर से अजान सुनाया जाता है। यह दोपहरा मापदण्ड है, हम पर इन चीजों को जानबूझकर थोपा जा रहा है। कार्यक्रम को युवा विंग अध्यक्ष मनीष पांडे ने भी संबोधित किया इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, रमेश माने ,महामंत्री बुधन ठाकुर सेवक राम साहू ,प्रवीण पांडे, उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अच्छा आचरण और सेवा भाव ही एक डॉक्टर की सबसे बड़ी पहचान है – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित एकलव्य संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों से नीट-2026 में…

    और पढ़ें
    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और सुशासन की सबसे मजबूत आधारशिला है। पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर, हर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *