धान की चौथी किश्त काटने पर भिलाई किसान मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

शेयर करें

भिलाई // धान खरीदी की चौथी क़िस्त में 40 प्रतिशत राशि कटौती के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा भिलाई ने  प्रियदर्शिनी परिसर मार्ग पर सड़क के किनारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया । मोर्चा का कहना है कि खैरागढ़ चुनाव का फंड जुटाने के लिए भूपेश बघेल ने किसानों की जेब काटी है। खाद की कालाबाजारी और किल्लत से किसान पहले ही परेशान हैं। ऊपर से सोसयटियों मे गोबर खाद को जबरदस्ती बेचा जा रहा है। बारदाना का पैसा भी नही दिया जा रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों मे भूपेश सरकार ने अड़ंगा लगा दिया है। लोग दो साल से अपना मकान तोड़कर बैठे हैं और उनकी छत छिन गई है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर किसान मोर्चा भिलाई ने सुपेला मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा ने भूपेश सरकार को चेतावनी देते हुए आगाह किया कि वो किसानों के साथ अन्याय करने से बाज आए अन्यथा और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
गौरतलब है कि किसानों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने से किसान आकोशित हैं। खाद का जैसा संकट प्रदेश के किसान अभी झेल रहे हैं ऐसा पहले कभी नही हुआ। जबर्दस्ती बेची जा रही गोबर खाद का पैसा नकद में काटा जा रहा है। भूपेश सरकार निजी दुकानों से सांठ-गांठ करके रासायनिक खाद की कालाबाजारी करा रही है। वहीं धान बेचने के सवा साल बाद दी गई चौथी किश्त में किसानों के साथ कांग्रेस सरकार ने धोखा कर दिया है। भूपेश बघेल को जवाब देना चाहिए कि किसानों की जेब काटकर वो किसकी जेब भर रहे। किसान मोर्चा ने कांग्रेस सरकार से पूछा है कि किसानों पर चुनाव टैंक्स तो नही लगा दिया। आखिर उनको चौथी किश्त में कम पैसे क्यों दिये गए हैं। मोर्चा ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वो किसानों को न्याय दिलाने प्रतिबद्ध है। सोने की चिड़िया कहे जाने वाले देश जिसकी मुख्य धुरी किसान है,इस तरह का अन्याय बर्दास्त नही किया जाएगा। अब कोई किसान आत्महत्या ना करे। जिनकी मेहनत से हम सब के घरों में अनाज आता है, उनके घरों को खुशहाल रखने की जिम्मेदारी हमारी है।
इस प्रदर्शन में सुपेला मंडल महामंत्री अखिलेश वर्मा, कन्हाई साहनी, वर्षा मेश्राम, मनीष पिपरोल, विजय साहनी, विजय शर्मा, धनेश्वर साहू, सूरज पूंजी, सरिता गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, रमेश देवांगन, अजय जोशी, दीपक भोंडेकर, अनिल सोनकर, धनेश्वर चौहान,अंकित यादव, अजित सिंह ,करण बंजारे सहित बड़ी संख्या मे किसान उपस्थित रहे

  • Related Posts

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के सुदूर जनजातीय अंचलों में दशकों से निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले…

    और पढ़ें
    15 जून से पहले मिशन मोड में पूरा होगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान
    • May 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *