शहरी गौठान में भारती चंद्राकर ने किया ट्रक भरकर 7200 किलो चारा दान किया

शेयर करें

भिलाई // गौठान में मवेशियों से प्रेम और गौठान की गतिविधियों से प्रभावित होकर समाजिक संगठन समूह, संस्था, गौ प्रेमी तथा गौ सेवक गौठान के विभिन्न क्रियाकलापों में शहरी गौठान भिलाई के लिए मददगार बन कर इसका हिस्सा बन रहे हैं। इसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। गौ सेविका भारती चंद्राकर के द्वारा एक पूरे ट्रक में पशु चारा पैरा कुट्टी भरकर शहरी गौठान में पशुओं के आहार के लिए दान किया गया है।

भारती चंद्राकर ने बताया कि लगभग 7200 किलो पैरा कुट्टी एक ट्रक में दिया गया है। यह पहली दफा नहीं है जहां समाजसेवी शहरी गौठान में चारा दान करने के लिए आ रहे हैं इससे पूर्व भी गौ सेवक एवं समाजसेवी चारा दान करते रहे हैं। इधर गौठान में तुलादान करने वालों की भी कमी नहीं है, अपने बराबर के वजन करके उतने ही वजन का चारा दान किया जाता है। विधायक देवेंद्र यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर तुलादान कर चारा दान किया था तथा इसी प्रकार से चारा दान करने की पहल की थी। वहीं कई गौ सेवक अपने जन्मदिन एवं अन्य अवसर पर तुला दान कर चारा दान कर रहे हैं। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शहरी गौठान में चारा दान करने की अपील की है। हालांकि पशुओं के लिए गौठान में हरा चारा की कोई कमी नहीं है नेपियर ग्रास गौठान के एक बड़े भूभाग पर हरा चारा के रूप में मौजूद है। परंतु पैरा कुट्टी एवं अन्य चारा की व्यवस्था पशुओं को होती है जिसको देखते हुए इसकी व्यवस्था समाजसेवियों के द्वारा अपने स्तर पर की जा रही है। गौ सेवा कर पुण्य प्राप्त करने का अवसर भी गौ प्रेमियों को मिल रहा है। गौठान में पशुओं की बात करें तो अभी वर्तमान में लगभग 128 पशु है।

गौ प्रेमियों की बदौलत अब पशुओं को छांव मिल पा रहा है तथा बारिश के दिनों में भी शेड होने से राहत मिलेगी। यदि गौ सेवकों में चारा दान की बात करें तो कई गौ सेवक ऐसे हैं जो निरंतर रूप से चारा दान कर रहे हैं ऐसे ही गौ सेवक में खेतावतर, संतोष अग्रवाल, सुशील अग्रवाल इत्यादि शामिल है। कुछ गौ सेवक तो ऐसे हैं जो सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं परंतु अपने नाम को सामने नहीं लाना चाहते हैं। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पशुओं के लिए चारा दान की अपील की है यदि किसी समाजसेवी, गौ प्रेमी को शहरी गौठान में चारा दान करने की इच्छा हो तो वह स्व सहायता समूह की महिला रेखा बघेल के मोबाइल नंबर 9300684532 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply