वाहन चेकिंग के दौरान एवं ग्राम रेंगाकठेरा में मिली 2667 साडिय़ों की जब्ती की गई

शेयर करें

राजनांदगांव ।। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए उडऩदस्ता दल द्वार लगातार जांच की जा रही है। कल रात सूचना मिलने पर उडऩदस्ता दल द्वारा ग्राम रेंगाकठेरा थाना खैरागढ़ अंतर्गत छापामार कार्रवाई की गई। ग्राम रेंगाकठेरा में श्री लेखराम वर्मा के घर के बाहर एवं बगल में पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 एपी 8529 में 5 नग गट्ठा एवं घर के छपरी में 3 नग गट्ठा में कुल 2667 नग साडिय़ों की जब्ती की गई। थाना खैरागढ़ में एफआईआर दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिसकी विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में उडऩदस्ता दल 2 खैरागढ़ के प्रभारी अधिकारी मनीष चंदेहे द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई की गई।

  • Related Posts

    जिले में 24 शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आबंटन निरस्त, नए आवेदन आमंत्रित
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले की 24 शासकीय उचित मूल्य दुकानों (राशन दुकानों) के संचालन में अनियमितता पाए जाने पर उनका आबंटन निरस्त कर दिया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण)…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में मंगलवार को राजनीतिक जगत उस समय शोक में डूब गया छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त  रूपनारायण सिन्हा  का प्रशिक्षण शिविर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *