दादा दादी, नाना नानी पार्क का हो रहा कायाकल्प,आयुक्त ने किया निरीक्षण

शेयर करें

दुर्गl नगर पालिक निगम रविशंकर स्टेडियम के पास स्थित दादा दादी,नाना नानी पार्क कायाकल्प का कार्य नगर निगम प्रशासन द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य की प्रगति का जायजा लेने निगमायुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँचे।इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य एजेंसी को एक सप्ताह के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं होने पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी उन्होंने दी। निगम प्रशासन द्वारा दादा दादी नाना नानी पार्क की व्यवस्था और बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं इसके लिए पार्क में पाथवे निर्माण, चैन लिंकिंग फेंसिंग, हॉर्टिकल्चर, फौव्वहारो का संधारण एवं रंग रोगन का कार्य प्रगति पर है।यहां की प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर किया जा रहा है। इन सभी कार्यों की प्रगति का जायजा आज निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदार को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पार्क आकर्षक व सुविधा युक्त हो इस बात का ध्यान रखा जाए। उन्होंने पार्क में मौजूद खंडित प्रतिमाओं को विस्थापित किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी प्रकाश थावानी,उप अभियंता करण यादव,उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply