दुर्ग ।। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग छत्तीसगढ़ सरकार की एक संस्थान है जो होटल मैनेजमेंट से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान करती है। संस्था के द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रम चलाये जाते है। जिसमें प्रवेश लेकर सामान्य/अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक एवं युवतियां इस क्षेत्र में अपना स्वर्णिम भविष्य बना सकते है। कोर्स के लिए 12 वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अथवा अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए एवं अंग्रेजी विषय अनिवार्य है । पाठ्यक्रम में बीएससी हॉस्पीटलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेन के लिए प्रशिक्षण अवधि 03 वर्ष और डिप्लोमा डन फुड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फुड एण्ड बेवरेज सर्विस, डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग के लिए क्रमशः 1 वर्ष 6 माह की प्रशिक्षण अवधि निर्धारित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण के लिए आवेदन जमा करने की अंमित तिथि 18 अप्रैल 2022 तक है। विस्तृत जानकारी के लिए कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा दुर्ग में संपर्क कर सकते है। आवेदन पत्र का प्रारूप वेबसाईट www.ihmraipur.com का अवलोकन कर सकते है।






