जामुल में भगवान सूर्य की आराधना एवं विजय महामंत्र के जाप के साथ हिन्दू नववर्ष उत्सव भारी उत्साह के साथ मनाया गया

शेयर करें

जामुल // जामुल नगर में आज भारतीय नववर्ष के आगमन पर विक्रम सवत 2079 का स्वागत प्रभात फेरी निकालकर बाजे गाजे एवं आतिशबाजी फटाखे के साथ बड़े धूमधाम से हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कर किया गया । हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति द्वारा आज प्रातः काल 5 बजकर 30 मिनट में नगर के विभिन्न मंदिरो में पूजा अर्चना करते हुए मंदिर परिसर में भगवा ध्वज फहराया गया | साथ ही शंख, घण्टा, आदि वाद्ययंत्र को लेकर भजन कीर्तन करते हुए नववर्ष का शोभायात्रा सम्पन्न हुआ जिसने शिवपुरी जामुल , रावण भाठा हनुमान मंदिर, ठाकुर देवमंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, संतोषी माता मंदिर, गुड़ी चौरा, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर वार्ड4,में मुख्य रूप से भगवा ध्वज फहराया गया

कार्यक्रम का समापन हनुमान मंदिर रावण भाठा में एकत्रित होकर सभी रामभक्तों ने भगवान सूर्यनारायण को प्रणाम कर विजय महामंत्र जाप के साथ ही गायत्री मंत्र का भी जाप किया गया तत्पश्चात शांति मंत्र के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यक्रम के सयोजक जोगेश्वर सोंनी, सह सयोजक बंटी गुप्ता, राजेश सिन्हा, नेतराम साहू , दिलेश्वर उमरे, नेतराम साहू, केदार राम साहू, रेखराम बंछोर, संजय शर्मा, संजय शुक्ला, पुरुषोत्तम यादव, वेद निर्मलकर, जीवन साहू, शत्रुहन साहू, सन्तोष चौरसिया, उमेश साहू,शिवेंद्र गालव, दिनेश उमरे ,मनीष साहू, हरीश चन्द्राकर, जितेश देवांगन, कलित उमरे, जितेन्द्र साहू एवं समिति के सभी सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार में जामुल नगर पालिका ने हितग्राही को को वितरित किए प्रमाण पत्र
    • May 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 16 शिवपुरी मंगल भवन में वार्ड 16, 17, 18 के लिए जन समस्या निवारण शिविर का…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *