बेलौदी में भक्त माता कर्मा जयंती समारोह मनाया गया

शेयर करें

दुर्ग। दुर्ग जिला नगपुरा परिक्षेत्रीय ग्रामीण साहू समाज के तत्वाधान में गुरुवार को ग्राम बेलौदी में भक्त माता कर्मा जयंती समारोह मनाया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह व जेल एवं धर्मस्व केबिनेट मंत्री छ०ग० शासन ताम्रध्वज साहू व विशेष अतिथि पूर्व महिला बाल विकास विभाग केबिनेट मंत्री रमशीला साहू , मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू ,जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष शालिनी रेवेन्द्र यादव , ब्लाक काँग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष नंद कुमार सेन , साहू समाज दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष दुकालु राम साहु , नगपुरा परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष भेखा लाल साहू , पूर्व दुर्ग जिला सरपंच संघ अध्यक्ष रेवेन्द्र यादव एवं दुर्ग ब्लाक सरपंच संघ व ग्राम पंचायत बेलौदी सरपंच मुंकुंद पारकर मुख्य रुप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियो द्वारा भक्त माता कर्मा जी के तैल्य चित्र पर पूजा अर्चना कर किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जयंती में उपस्थित साहू समाज के लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में समाज के लोग भले ही शिक्षित हो गये है लेकिन आज समाज संस्कार विहिन हो रहे है , आज समाज के लोगो में संस्कार की कमी आ रही है।
सामाजिक समरसता की कमी के कारण ,आपस में मन मुटाव बढ़ रहा है । समाज में सामाजिक संगठन के माध्यम से रुणीवादी परम्परा को दूर करना है । समाजिक बुराई के लिए सरकार की बाट मत देखो इन्हें हमें सामाजिक संगठन के माध्यम से दु करना है ।
मुख्य अतिथि साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा की जयंती हम लोग 90 के दशक से शुरु किये है।
कर्मा जयंती साहू समाज ग्राम ईकाई , परिक्षेत्र तहसील ,जिला स्तरीय व छत्तीसगढ़ स्तरीय लगभग 32 से हर वर्ष मनाते आ रहे जिसे समाज के मुख्या गण कर्मा जयंती को निरंतर चालु रखे ताकि आने वाली पीढी़ को भी मालुम हो कि हमारे ईष्ट देव माता कर्मा है ।
भक्त माता कर्मा आज से 1006 साल पूर्व जन्म या अतरण हुए ।
साहू समाज के हर घर में कर्मा माता को फोटो रखे व पूजा स्थल पर रखे व रोज अपने ईष्ट देव की पूजा जरुर करे ।
कार्यक्रम को उपस्थित विशेष अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू , जागेश्वर साहू , शालिनी रेवेन्न्द्र यादव एवं नगपुरा परिक्षेत्रीय अध्यक्ष भिखा राम साहू ने भी संबोधित किये ।
कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन बाबु लाल साहु ने किया ।

ग्राम बेलौदी के कर्मा जयंती समारोह में पूर्व जनपद जनपद सदस्य दुर्ग व पत्रकार पन्ना लाल यादव द्वारा रचित फाल्गुनी फुहार पत्रिका वर्ष 2022 का विमोचन मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज व उपस्थित अतिथियो द्वारा किया गया ।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply