कुर्की करने गई टीम ने वसूला 833166 संपत्तिकर, बकाया वसूली के लिए कुर्की दल का अभियान, पुलिस बल की मौजूदगी में 11 स्थानों पर निगम की टीम पहुंची कुर्की के लिए

शेयर करें

-31 मार्च तक जमा कर ले अपना टैक्स वरना लगेगा अधिभार, अंतिम 2 दिनों के लिए काउंटर भी बढ़े

भिलाईl नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत लंबे समय से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। बकायादारों से कर वसूलने गठित टीम के कर्मचारी कुर्की करने पहुंच रहे है, कुर्की के भय से लोग मौके पर ही निगम की कुर्की टीम को बकाया संपत्ति कर जमा करा रहे है। बकायेदारों पर शिकंजा कसना भिलाई निगम ने प्रारंभ कर दिया है और निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर गठित टीम ने नेहरू नगर जोन क्षेत्र में कार्रवाई किए और संपत्तिकर की वसूली किए। निगम प्रशासन ने बकायेदारों को कई दफा टैक्स जमा करने का नोटिस देकर समय दिया जा चुका है, वही कई मौके भी दिए गए है इसके बावजूद भी संपत्तिकर एवं अन्य टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायेदारों पर अब निगम सख्ती कार्रवाई कर रही है। जोन 01 नेहरू नगर के सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर ने बताया कि निगम आयुक्त के निर्देश पर नेहरूनगर क्षेत्रांतर्गत पिछले 15-20 वर्षाे से संपत्ति कर जमा नही करने वाले ऐसे बड़े बकायादार जिन्हे कुर्की वारंट जारी किया गया है इनसे संपर्क कर बकाया संपत्तिकर की राशि वसूलने के लिए टीम पहुंची और राशि की वसूली गई। इसमें रवि कंस्ट्रक्शन से 102525 रुपए चेक के माध्यम से जमा किया, कल्पना शुक्ला ने 96614 रुपए जमा किया, उर्मिला अग्रवाल ने 67819 रुपए जमा किया, रीता राज ने 78669 रुपए जमा किया, सुमन कुमार कथूरिया ने 30015 रुपए चेक के माध्यम से जमा किया, राकेश स्वर्णकार ने 90000 रुपए चेक के माध्यम से जमा किया, रामनिवास शर्मा ने 195499 रुपए चेक के माध्यम से जमा किया, मुर्तजा मियां ने 40248 रुपए नगद जमा किया, प्रिया दास टंडन ने 39518 रुपए नगद जमा किया, सावित्री देवी ने 51535 रुपए चेक के माध्यम से जमा किया तथा दिनेश यादव ने 40697 रुपए नगद जमा किया। कुर्की दल के पहुंचने पर कुछ लोगों ने कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए राशि जमा कर मोहलत की मांग भी की है और निर्धारित समय अवधि में राशि जमा करने का विश्वास दिलाया है। वसूली दल में पुलिस बल के साथ, जोन 03 एवं जोन 04 एआरओ मलखान सिंह सोरी एवं बालकृष्ण नायडू, स्पैरो टीम के नरेश कुमार, मधुसूदन, सन्नी कुमार, निगम के मदन तिवारी, गुप्तानन्द तिवारी, लक्ष्मीनारायण वर्मा, कन्हैयालाल, मंगल कुमार, खेमलाल, मानसिंह, राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

संपत्तिकर जमा करने के लिए बढ़ाए गए काउंटर इस वित्तीय वर्ष का टैक्स जमा करने के लिए अतिरिक्त रूप से काउंटर 2 दिनों के लिए बढ़ाए गए हैं। 31 मार्च तक इस वित्तीय वर्ष का टैक्स जमा करने का समय निर्धारित है यदि इसके बाद टैक्स जमा किया जाता है तो अधिभार देना होगा इसलिए नगर निगम अपील करता है कि समय पर अपना टैक्स जमा कर अतिरिक्त अधिभार देने से बचें।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply