आर एस एस दुर्ग की बैठक में हुआ प्रतिनिधि सभा के प्रस्ताव का वाचन
दुर्ग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला दुर्ग की समन्वय बैठक संपन्न हुई जिसमें “अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा वृत्त कथन” का वाचन हुआ मुख्य वक्ता कमल राठौर(विभाग प्रचारक) ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया प्रतिनिधि सभा मे भारत को स्वालम्बी बनाने हेतु कार्यो के अवसर बढ़ाना आवश्यक है साथ ही सरकार्यवाह द्वारा मार्च 2021 से मार्च 2022 तक की कार्यस्थिति के विषय में भी वृत्त प्रस्तुत किया। मार्च 2021 में संघ कार्य 34,569 स्थानों पर था, जो बढ़कर अब 38,390 स्थानों तक पहुंच गया है। इसी तरह शाखाएं 55,652 से बढ़कर 60,929, साप्ताहिक मिलन 18,553 से बढ़कर 20681 तथा संघ मंडली की संख्या 7,655 से बढ़कर 7,923 हो गई हैं। इसी तरह संगठन श्रेणी, जागरण श्रेणी के कार्यविभागों तथा गतिविधियों का भी वृत्त प्रस्तुत किया गया, संघ के सभी कार्यविभाग व गतिविधियां निरंतर द्रुत गति से आगे बढ़ रहे हैं। बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा और वाचन भी किया गया।






