छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ ने इसे प्रदेश के कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला बताया है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री बघेल से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सौजन्य मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुन्द तम्बोली ने मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री बघेल के इस संवेदनशील निर्णय से शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों में आर्थिक निश्चिंतता बढ़ी है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका सम्मानपूर्वक पारिवारिक और सामाजिक जीवन सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हमेशा शासकीय सेवकों के हित में संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिए हैं। यही कारण है कि आज राज्य में शासकीय सेवकों का मनोबल बहुत ऊंचा है और वे पूरे मनोयोग से शासकीय योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन में जुटे हुए हैं। तंबोली ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात एक निश्चित पेंशन राशि प्राप्त होगी। साथ ही आश्रित परिवार को पेंशन का लाभ मिलेगा। इस घोषणा से कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिजनों में भी खुशहाली का माहौल है। इससे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अधिक उत्साह और समर्पण भाव से कार्य करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागी बनेंगे।

प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के संरक्षक जे.एल.दरियो और श्री उमेश मिश्रा सहित सर्वश्री प्रेमलाल पटेल, आनंद सोलंकी, मुन्नालाल चौधरी, मनराखन मरकाम, नितिन शर्मा, जरीफ खान, कमलेश साहू, कमलज्योति जाहिरे, सचिन शर्मा, ओमप्रकाश डहरिया, भवानी सिंह ठाकुर, रविन्द्र चौधरी शामिल थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply