राहुल टिकरिहा के प्रयास से 15 वें वित्त राशि के खर्च पर लगी रोक

शेयर करें

राहुल टिकरिहा के प्रयास से 15 वें वित्त राशि के खर्च पर लगी रोक

बेमेतरा ।। जिला पंचायत सभापति नें पंचायतों में मूलभूत व्यवस्था हेतु आयी 15 वें वित्त की राशि के खर्च पर आगामी आदेश तक लगे प्रतिबंध को हटाने हेतु जिलाधीश बेमेतरा को पत्र लिख लगाई थी गुहार। जिसे आज जिला पंचायत कार्यालय से जिलाधीश के अनुमोदन के बाद हटा दिया गया है। कुछ कारणार्थ दिनाँक 5 मार्च 2021 से जिला पंचायत कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर पंचायतों को जारी 15 वें वित्त की राशि के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, 15 वें वित्त की राशि में रोक से पंचायतें विचलित थी क्योंकि अभी हाल में पेयजल संकट प्रत्येक पंचायतों में है। जिसे लेकर कल ही राहुल ने जिलाधीश को पत्र लिख प्रतिबंध हटाने गुहार लगाई थी जिसे आज हटा दिया गया है। वित्त खर्च में प्रतिबंध से पंचायतों को मूलभूत समस्याओं के निराकरण में काफी समस्याएं आ रही है। राहुल ने पत्र में लिखा था कि पंचायतों को पेयजल संकट की आपूर्ति में समस्या आ रही है क्योंकि लगातार भू-जल स्तर नीचे जा रहा है जिस पर नवीन बोर मशीन लगाने, नवीन बोर खनन व पाइप लाइन विस्तार जैसी समस्याएँ सभी सरपंचों व पंचायतों के समक्ष आ खड़ी है। जिसका मुख्य कारण 15 वें वित्त की मूलभूत राशि के खर्च पर लगा प्रतिबंधि था।
सभापति ने जिलाधीश महोदय व जिला पंचायत सीईओ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अब वित्त खर्च पर लगी रोक हटाने से पंचायतों को आगामी पेयजल संकट से निपटने में सहयोग मिलेगा।

अपील:- राहुल टिकरिहा ने जिलेभर के सरपंचों से आग्रह किया कि इस बार जलसंकट विकट रूप से हमारे समक्ष आ रही है अतः इस बार वित्त उपयोग सिर्फ पेयजल आपूर्ति में करें।

Related Posts

जामुल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड का सफल आयोजन
  • July 26, 2026

शेयर करें

शेयर करेंजामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण आज जामुल स्थित मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 1 में उत्साह एवं…

और पढ़ें
संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
  • July 26, 2026

शेयर करें

शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *