दुर्ग,रायपुर एवं बिलासपुर क्राइम ब्रांच गठन
रायपुर ।। छत्तीसगढ़ राज्य शासन एवं पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव अनुसार पुलिस महा निरीक्षक रेंज रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर रेंज मुख्यालय के जिलों क्रमशः रायपुर दुर्ग बिलासपुर में अपराध एवं साइबर क्राइम पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के सीधे नियंत्रण एवं पुलिस महा निरीक्षक रेंज के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में इन तीनो जिलों में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट (ACCU)की गठन की सहमति इस शर्त पर प्रदान की जाती है कि इन जिलों में उपलब्ध बल में से ही यह कार्य किया जाए|





