जामुल। महाशिवरात्रि के पावन पर्व बुधवार 2 मार्च को ओंकार मंदिर देवनगर जामुल से रुद्र सेना के तत्वाधान में शिवजी का बारात व भव्य शोभा यात्रा जामुल नगर पालिका के विभिन्न वार्डो के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई ।
इस शोभा यात्रा व शिव जी के बारात में जामुल नगर पालिका क्षेत्र के व जामुल के आस पास ग्रामों के जस गीत भजन मंडली, जस झाँकी टीम भाग लिए जो जामुल के प्रमुख मार्गो से होते हुए शिव जी की बारात व भव्य शोभा यात्रा निकली ।
इस शोभा यात्रा में मुख्य रुप से जामुल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर , जिला काँग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण महामंत्री करीम खान , जामुल भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा , भाजपा प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के सदस्य हेमंत देवागन , समाज सेवी लल्लन- योगेन्द्र सिंह व जोगेश्वर सोनी जामुल पालिका पार्षद गण चुम्मन वर्मा , तिलेश्वर देवागन , खम्मन सिंह ठाकुर ,आयोजन कमेटी रुद्र सेना जामुल के अध्यक्ष मनीष साहू , रुद्र सेना जामुल के पदाधीकारी मोहित ,शिवेन्द्र ,तोमेश,अजय ,आशीष ,जीतेन्द्र ,प्रदीप ,कुलेश्वर ,लिलेश , विकास , जय दीप , एवं जामुल नगर के शिव भक्त शिव जी की बारात व शोभा यात्रा में शामिल हुए ।














