भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, कोरोना होने के बाद 30 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती थीं

शेयर करें

मुंबई। मशहूर गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हो गया है। वो 92 साल की थीं। कोरोना होने के बाद उनको पिछले महीने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका हालचाल जानने के लिए फैंस काफी बेताब थे। कल लता दीदी के घर और हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई थी। जिसके बाद फैंस किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हो गए थे। बाद में उनकी बहन और सिंगर आशा भोंसले ने हॉस्पिटल के बाहर मीडिया को बताया था कि लता मंगेशकर पहले से बेहतर हैं। हॉस्पिटल की ओर से भी जानकारी दी गई है कि लता दीदी का इलाज चल रहा है और वो रिस्पॉन्स कर रही हैं। लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया।

लता दीदी के स्वास्थ्य के लिए देशभर में कई जगह प्रार्थनाओं का दौर भी जारी था। बीती शाम को तमाम लोग उनसे मिलने आए थे। इनमें सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी थीं। उनके अलावा एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले, एक्टर श्रद्धा कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे और अन्य सिने कलाकार भी हॉस्पिटल पहुंचे थे। बाद में पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी लता दीदी से मिलने पहुंचे। पीयूष गोयल ने मुलाकात के बाद बताया था कि गायिका को वेंटीलेटर पर रखा गया है।

लता मंगेशकर काफी समय से वो घर में ही रहती आई थीं। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान वो भी वायरस का शिकार हुईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लता मंगेशकर को पहले भी वेंटीलेटर पर रखा गया था। बाद में तबीयत ठीक होने पर वेंटीलेटर हटा दिया गया। तीन दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें फिर वेंटीलेटर पर रख दिया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply