स्वच्छतम दुर्ग प्रतियोगिता के होटल एवं रेस्टोरेंट में निर्धारित पैरामीटर के आधार पर निगम द्वारा घूम घूमकर सर्वेक्षण

शेयर करें

प्रतियोगिता में भाग लेने संम्बधित संस्थाओं में मची होड़ अब तक 314 फार्म वितरण:

दुर्ग। नगर पालिक निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में निगम दुर्ग द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन और बेहतर क्रियान्वयन हेतु। इस बार भी महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी के दिशा निर्देश पर स्वच्छतम दुर्ग प्रतियोगिता के अंतर्गत जाँच टीम नोडल अधिकारी जावेद अली,योगेश सूरे एवं सन्नी गोस्वामी ने आज सत्यम शिवम होटल एवं रेस्टोरेंट व सत्यम शिवम होटल एवं रेस्टोरेन्ट,होटल सागर इंटरनेशनल और होटल इंडियन कॉफी हाऊस में निर्धारित पैरामीटर के आधार पर सर्वेक्षण का कार्य घूमघूम कर जांच किया जा रहा है।महापौर व आयुक्त ने कहा आने वाले स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 को सफल बनाने के उद्देश्य व दुर्ग को अव्वल लाने की मंशा है की पूरे देश मे दुर्ग निगम स्वच्छ्ता रेंकिंग में प्रथम स्थान आये इसके लिए शहरवासियों से अपील की स्वच्छतम सर्वेक्षण में हमारा साथ दे स्वछतम प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्तृत किया जाएगा।स्वच्छतम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में प्रतिभागी नगर निगम कार्यलय में पंचीयन फार्म लेने पहुचे जिसमे सागर इंटरनेशनल, अलजायका रेस्टोरेन्ट,कुणाल हॉटल, उमिया रेस्टोरेन्ट हॉटल, सूर्या पैलेस के अलावा ऋषि रेस्टोरेन्ट समेत सैकड़ो लोगो ने स्वच्छतम प्रतियोगिता पंजीयन फार्म लिया।जिसमे अलग अलग 12 विषयो पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अभियान के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर अब तक 314 पंजीयन फार्म वितरण किया जा चुका है।


नगर निगम द्वारा प्रतियोगिता कराए जाने का निर्णय लिया है।इस हेतु प्रत्येक श्रेणी में निरीक्षण समिति बनाया गया है जो संबंधित क्षेत्र का मूल्यांकन कर निरीक्षण रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करेंगे।जिसमे सभी जैसे स्वच्छतम वार्ड वार धार्मिक संस्थान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान कर पुरुस्कृत किय्या जाएगा।स्वच्छतम वार्ड के तहत समिति द्वारा सभी वार्डो में घूम घूमकर जांच की जाएगी जिसमें स्वच्छतम हॉटल बाजार,सामाजिक क्षेत्र,हॉस्पिटल,आंगनबाड़ी,
कार्यलय,बैंक,गार्डन एसएलआरएम,धार्मिक संस्थानों में सफाई व्यवस्था,कूड़ेदान के उपलब्धता ,कम्पोस्टिंग कार्य,शौचालय की स्थिति,कचरा प्रबंधन गीला सूखा कचरा अलग अलग की स्थिति,प्लास्टिक प्रतिबंध,नागरिक प्रतिक्रिया इत्यदि के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा


स्वच्छ सर्वेक्षण दु हजार बाईस, अब दुर्ग ह मैदान मे आईस:
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022
दुर्ग वासी आपके सहयोग से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में देश में दुर्ग शहर को 83 से 17 वां रैंक एवं 03 स्टार रैंकिंग प्राप्त हुआ है। इस बार हमारा प्रयास नंबर 01 आने का है। इसमें आपसे संबंधित कुछ सवाल है एवं फोन से इस प्रकार के प्रश्न भी आपसे पूछे जाएँगे । “हमारे दुर्ग शहर को देश में नंबर 01 लाने के लिए आपसे सहयोग की अपेक्षा है”


क्या आप जानते हैं कि पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण में दुर्ग शहर को पूरे देश में 17वां स्थान मिला था? क्या आप जानते हैं कि आपका दुर्ग शहर इस वर्ष भी स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भाग ले रहा है?
क्या आप स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में दुर्ग शहर को नंबर 1 लाना चाहते हैं क्या आपके घर / दुकानों से प्रतिदिन कचरा एकत्र किया जाता है क्या आप प्रतिदिन सफाई दीदीयों को गीला सूखा एवं हानिकारक कचरा अलग अलग करके देते हैं,क्या आप यूजर चार्ज / टैक्स का भुगतान करते है क्या आप जानते है कि खुले पर मलबा फेकनें / कचरा फेकने / जलाने / जानवर के मल पर जुर्माना लगाया जाता है क्या आप जानते है कि आपके शहर में प्लास्टिक पर प्रतिबंध है जिसके उपयोग पर जुर्माना लगाया जाता है क्या आप अपने आस-पास के क्षेत्र को हमेशा साफ-सुथरा पाते हैं क्या आपके क्षेत्र की सड़को पर झाडू लगाया जाता है।


क्या आप गुगल पर निकटतम सार्वजनिक / सामुदायिक शौचालय खोज सकते हैं एवं शौचालय स्वच्छ हुए है।क्या आप नेकी की दीवार, फुड बैंक, बर्तन बैंक, झोला बैंक आदि के बारे में जानते है क्या आप जानते हैं कि कोविड-19 के तहत क्वारंटाइन किए गए घरों से कचरा अलग से एकत्र किया जाता है क्या आप जानते है कि आपके शहर में कई परिवारों द्वारा होम कम्पोस्टिंग के माध्यम से गीले कचरे से खाद बना रहे हैं।


क्या आप देखते हैं कि लोग अब खुले में शौच / पेशाब न करने के प्रति अधिक जागरूक हो गए हैं क्या आप जानते है सफाई कर्मियों द्वारा सुरक्षा उपकरण पहनकर सेप्टिक टँक / सीवर लाईन को मशीन से साफ कर मल का निपटान कर जल का उपयोग सिचाई हेतु किया जा रहा है क्या आपके शहर में स्वच्छता हेतु जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी संदेश दिया जा रहा है एवं आप स्वच्छता के प्रति जागरूक है क्या आप जानते है कि आपके शहर में स्वच्छता संबंधी विभिन्न प्रतियोगिता जैसे स्वच्छतम् वार्ड, स्कूल, कार्यालय,होटल, कॉलोनी, हॉस्पिटल, बाजार इत्यदि।

  • Related Posts

    गृह मंत्री श्री शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल लोकांगन परिसर पहुंचकर स्वर्गीय सेन को श्रद्धांजली अर्पित किये
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रदेश के गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार…

    और पढ़ें
    अग्निवीर भर्ती 2025-26 में प्रदेश के 1163 युवा हुए चयनित, 28 मई को रायपुर में उपस्थिति के निर्देश
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के विभिन्न पदों हेतु चयन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 1163 युवाओं ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *