कलेक्टर के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध परिवहन पर खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई

शेयर करें

राजनांदगांव । कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच कर खनिज रेत के अवैध रूप से परिवहन करते 15 वाहनों एवं खनिज मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 2 वाहन पर कार्रवाई की गई। लालबाग थाना, चिचोला थाना, तुमड़ीबोड़ थाना, अंबागढ़ चौकी थाना, सुरगी थाना, डोंगरगांव थाना में 1-1 वाहन अभिरक्षा में रखा गया है। इसी तरह 3 वाहन छुरिया थाना, 2 वाहन मोहला थाना, 2 वाहन सोमनी, 2 वाहन मोहगांव थाना, 3 वाहन चिल्हाटी थाना में अभिरक्षा में रखा गया है। 14 वाहनोंं पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। राजनांदगांव तहसीलदार एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव तहसील क्षेत्र के सिंगदई एवं मोहारा नदी क्षेत्र में रोड किनारे रखे गये लगभग 22 हाईवा रेत पर जप्ती की कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग के अमला द्वारा 31 जनवरी को खनिज चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए 1 वाहन जप्त कर डोंगरगांव थाना में अभिरक्षा में रखा गया है एवं तहसील डोंगरगांव के ग्राम घोरदा में खनिज रेत मात्रा 155 घन मीटर अवैध भण्डारण किए जाने पर जप्त किया गया है। येे कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    जनदर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘जनदर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संवेदनशीलता और आत्मीयता से लोगों की समस्याएं सुनकर…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply