निगमायुक्त प्रकाश सर्वे के रेगुलर मार्निंग विजिट से सफाई व्यवस्था में आया सुधार

शेयर करें


अचानक किसी भी क्षेत्र का दौरा करते है आयुक्त, सघन बस्तियों तक पहुंचकर लेते है जायजा

भिलाई। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे भिलाई के कोने-कोने में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा माॅर्निंग विजिट के दौरान ले रहे है। जिससे सफाई व्यवस्था में सुधार हो रहा है। सफाई कर्मचारी भी समय पर उपस्थित होकर अपने कार्यो को अंजाम दे रहे है। आयुक्त अचानक कहीं भी किसी भी क्षेत्र में पहुंच रहे है, सफाई और पानी का सघन और तंग गलियों में दौरा कर जायजा ले रहे है। इस दौरान वे लोगो से फीडबैक भी ले रहे है, जहां कहीं शिकायत प्राप्त होती है उनका वे त्वरित समाधान करने अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है। आज आयुक्त् ने संजय नगर सुपेला के कई अंदरूनी बस्ती में सफाई एवं पेयजल का जायजा लिया। उन्होंने नाली सफाई भी देखी और सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। आयुक्त के अचानक दौरे को लेकर निचले स्तर से लेकर अधिकारी लेवल में भी सर्तकता नजर आ रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर आयुक्त डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का जायजा ले रहे है, वहीं उन्होंने सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग देने की अपील भी की है। माॅनिंग विजिट करने से एक प्रकार से सफाई कर्मचारियों का मनोबल भी उंचा हो रहा है और सफाई में तेजी आ रही है।

  • Related Posts

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ सफल समापन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की…

    और पढ़ें
    आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती पर महिला पत्रकार हुई सम्मानित
    • May 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती एवं विश्व पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को सुपेला हिमालय होटल मे हुआ में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *