पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हादसा, पटरी से उतरी बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन की 6 बोगी

शेयर करें

नई दिल्ली। रेल दुर्घटना : पश्चिम बंगाल में एक रेल हादसा हो गया है. राजस्थान के बीकानेर से असम के गुवाहाटी जा रही गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. हादसा गुरुवार (13 जनवरी 2022) की शाम को पश्चिम बंगाल के मयनागुड़ी के पास हुआ. दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गयी है. 20 लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों को जलपाईगुड़ी ले जाया गया है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ममता बनर्जी से फोन पर बात की है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव थोड़ी देर में घटनास्थल के लिए रवाना होंगे.

ट्रेन में कुल 1053 यात्री सवार थे. राजस्थान के बीकानेर से 177 लोग ट्रेन में सवार हुए थे. वहीं, बिहार के पटना, बख्तियारपुर और दानापुर से 103 यात्री सवार हुए थे. पटना जंक्शन के चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर राजेश कुमार ने बताया कि 98 यात्री पटना से ट्रेन में चढ़े थे,. जबकि 3 लोग मोकामा से और 2 लोग बख्तियारपुर से सवार हुए थे. बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की दो टीमें सिलीगुड़ी से रवाना हुई है. कई अन्य सीनियर ऑफिसर्स को भेजा गया है. गैस कटर से बोगियों को अलग करने की कोशिश की जा रही है.

मृतकों को 5 लाख रुपये मुआवजा का ऐलान

रेल मंत्री ने कहा है कि वह खुद इस घटना पर नजर बनाये हुए हैं. तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं. वह खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी है. रेल मंत्री ने ऐलान किया है कि दुर्घटना में मारे गये लोगों के निकट परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिये जायेंगे. वहीं, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और सामान्य रूप से गायल लोगों को 25-25 हजार रुपये दिये जायेंगे. बताया गया है कि राहत एवं बचाव अभियान दल ने अब तक 40 लोगों को सुरक्षित निकाला है.

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply