दिल्ली। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के प्रकाश पर्व के मौके पर मुझे ये बताकर बहुत खुशी हो रही है कि अब दिसंबर की 26 तारीख को भारत वीर बाल दिवस मनाएगा. ये गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को नमन किया और कहा कि इस साल से दिसंबर की 26 तारीख को अब ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह साहिबजादों के साहस के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने इस मामले में कई ट्वीट किए हैं.
पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के प्रकाश पर्व के मौके पर मुझे ये बताकर बहुत खुशी हो रही है कि अब दिसंबर की 26 तारीख को भारत ‘वीर बाल दिवस’ मनाएगा. ये गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
पीएम ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘माता गुजरी देवी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके चार साहिबजादों की वीरता भारत के करोड़ों लोगों को एक हिम्मत देती है. इन महान लोगों ने कभी अन्याय के सिर नहीं झुकाया. अब वह टाइम आ गया है जब लोग इनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करें.’









