दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी कसारीडीह बोरसी मंडल, जिला-दुर्ग के द्वारा आज 16 वी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षक का पुष्प मालाओं से स्वागत कर उन्हें शॉल भेंटकर सम्मान किया गया जिसमे स्वर्ण पदक विजेता धारा गोस्वामी, भूमिका तारम, रजत पदक विजेता शौर्य वर्मा, मृत्युंजय प्रधान, शुभम साहू, कांस्य पदक विजेता वैभव साहू, गौरव देशमुख, स्वाति वर्मा, जिया साहू सहित इनके प्रशिक्षक राकेश पूरी गोस्वामी उपस्थित रहे।
विगत कई वर्षों से बालक बालिकाओं को प्रशिक्षण दे रहे कोच राकेश गोस्वामी ने इस खेल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे जिले शहर के प्रतिभावान बच्चे लगातार अपनी मेहनत अपने लगन से बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और यह खेल सुरक्षा व आत्मरक्षा की दृष्टि से भी उपयोगी है, यह खेल विशेषकर बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का बेहतर प्रशिक्षण देता है जो विपरीत समय मे उनके लिए कारगर होगा, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों का इस सम्मान के लिए धन्यवाद किया और अपने क्षेत्र के बच्चो को लगातार प्रोत्साहित करते रहने आग्रह किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व महापौर श्चंद्रिका चन्द्राकर, जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ संयोजक विनायक नातू, मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पाटिल, अजय तिवारी, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू, जिला भाजयुमो महामंत्री गौरव शर्मा, मंडल महामंत्री पोषण साहू, कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा, मंत्री कौशल साहू, संजय शुक्ला, मोहन बागुल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाव जिला संयोजिका अलका बाघमार, जिला महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी डॉ. भावना दिवाकर, जिला महिला मोर्चा कार्यकारिणीय सदस्य एवं पूर्व पार्षद सविता साहू, भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख दुष्यंत साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल कुमावत, महामन्त्री अनिकेत यादव, कन्हैया साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अहिल्या यादव, उपाध्यक्ष सरिता राजपूत, नीलू सिंह, सुशीला कुशवाहा, बालेश्वर पूरी गोस्वामी, संजू गोस्वामी, संतोष वर्मा, श्रीमती किरण वर्मा सहित कार्यकर्तागण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन मंडल महामंत्री पोषण साहू एवं संचालन भाजयुमों जिला महामंत्री गौरव शर्मा के द्वारा किया गया।







