मंत्री गुरु रुद्रकुमार ‘‘गुरु घासीदास जयंती’’ कार्यक्रम में हुए शामिल

शेयर करें

दुर्ग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार आज दुर्ग जिले के ग्राम अंजोरा (ढाबा) में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने इस अवसर पर बाबा गुरू घासीदास के पुण्य चित्र पर फूल माला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और जोड़ा जैतखाम में श्वेत पालो चढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोक कला मंच सांस्कृतिक भवन, सांस्कृतिक मंच अहाता निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने सत समाज सहित उपस्थित जनों को गुरु बाबा गुरु घासीदास जयन्ती की बधाई देते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने मानव समाज को मानवता का संदेश देने के साथ ही एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। बाबा गुरु घासीदास ने समूचे जगत के कल्याण का रास्ता दिखाया है। उनका सन्देश मनखे मनखे एक समान आपसी भाई-चारा और सबको एक सूत्र में बांधकर रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बाबा जी की अमृत वाणी को हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर सत समाज के राजमहंत, साटीदार, स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित सत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उचित मूल्य दुकानों के संचालकों एवं विक्रेताओं पर हुई वैधानिक कार्रवाई
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //  जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और हितग्राही-उन्मुख बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।…

    और पढ़ें
    सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, 7 साल बाद मुकुंद धीमर को मिला आधार कार्ड
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // सीएम हेल्पलाइन सीजी 1076 में दर्ज शिकायत के माध्यम से लगातार 7 वर्षों से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे युवा मुकुंद धीमर को आखिरकार आधार…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *